आमजन के सांझा प्रयासों से ही फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में विकास संभव

फरीदाबाद, आमजन के सांझा प्रयासों से ही फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में विकास संभव हो सका है। यह विचार ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज उनके स्वागत में विभिन्न गांव सरपंच द्वारा मुजेड़ी में आयोजित किए गए जलपान समारोह में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में विकास सहित संबंधित क्षेत्रों में आमूलचूल सकारात्मक परिवर्तन लोगो को देखने को मिल रहा है।

आज चारों ओर बड़ी-बड़ी विकास परियोजनाओं को प्रगति पर लाए जाने के सभी गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें चौड़ी व पक्की सड़कें, लंबी यात्राओं हेतु हजारों किलोमीटर लंबे हाईवे, औद्योगिक क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर, ऑनलाइन-ऑफलाइन अनेकों परियोजनाएं एवं कार्यक्रम जो आमजन को संबंधित क्षेत्रों में सुविधाजनक अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि आज आयोजित इस स्वागत समारोह का श्रेय भी जनता को जाता है।

जिस आशा और विश्वास के साथ जनता ने उन्हे संसद में और फिर केंद्र में अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा इसके लिए वे सदैव जनता का आभारी रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय जनता द्वारा उनके समक्ष रखी तालाब, बरात घर ,नाले की सफाई, कई गांवों को जोड़ते मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य सहित सफाई कर्मचारियों, चौकीदारों हेतु सुविधाजनक वेतन व उन्हें संबंधित विभागों के साथ जोड़ने जैसी सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जनप्रतिनिधि बनाया है।

वे हर संभव गंभीरता से अपने कार्यदायित्वो को ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर गांव मुजेड़ी के सरपंच राजवीर, हंसराज कपासिया, देवराज सरपंच, एनएस यादव, अजीत सरपंच, जगबीर सरपंच, चंदन सरपंच, ईश्वर सिंह कपासिया, सरदाराम मास्टर, राममूर्ति , दिनेश कपासिया, धर्मपाल, धर्मवीर, श्रीचंद वकील सतपाल, दिनेश, कर्मवीर मास्टर सूबेदार जयपाल, देवीराम मेंबर सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री का समारोह में पहुंचने पर फूल मालाओं व पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago