HomeCrimeवीडियो वायरल : सास ने बुलवाई काम वाली बाई, तो कलयुगी बहू...

वीडियो वायरल : सास ने बुलवाई काम वाली बाई, तो कलयुगी बहू ने कर दी सास की पिटाई

Published on

हर घर में सास बहू के बीच नोकझोक तो होती ही रहती है। इस बात से सभी वाकिफ है कि सास बहू में किसी ना किसी बात को लेकर नोकझोंक होते रहना सामान्य माना जाता है। मगर आपने कभी सोचा है कि नोकझोंक इतनी बढ़ जाए कि अपने बेटे की बहू को घर की लक्ष्मी बनाने वाली सास को ही शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

ऐसे ही कुछ हरियाणा के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम जिले के राजेंद्र पार्क में देखने को मिला, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और उसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह कलयुगी बहू अपनी सास की बेरहमी से पिटाई कर रही है।

वीडियो वायरल : सास ने बुलवाई काम वाली बाई, तो कलयुगी बहू ने कर दी सास की पिटाई

इतना ही नहीं आवाज सुनकर वृद्ध सास को बचाने पहुंचे पड़ोसियों को भी कलयुगी बहू ने अपने परिचितों से बुलवाकर पिटाई करवा दी। जिसके बाद पड़ोसियों ने कलयुगी बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी।

पीड़ित सास ने पुलिस को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वैसे तो उसकी बहु पहली बार नहीं बल्कि कई बार उसके साथ हाथापाई कर चुकी है। मगर उसने इस बारे में कभी किसी को नहीं बताया। सास ने बताया कि उसका कमरा ऊपर है और जिस वजह से उसको काम करने में दिक्कत होती थी, तो उसने अपने बेटे से कामवाली बाई रखने को कहा।

वीडियो वायरल : सास ने बुलवाई काम वाली बाई, तो कलयुगी बहू ने कर दी सास की पिटाई

लेकिन यह बात जब बेटे ने अपनी पत्नी को बताई तो उसका पारा हाई हो गया और उसने इस बात पर लड़ाई करनी शुरू कर दी। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि उसने अपनी सास की पिटाई करना भी शुरू कर दिया। यहां तक कि थप्पड़ भी जड़ दिए। मगर बेटे ने उफ्फ तक नहीं किया।

यह सब होता देख आस पड़ोस के लोग बूढ़ी सास को बचाने पहुंच गया, लेकिन बहू ने उन्हें भी नही बक्शा और अपने परिजनों को बुलाकर सास सहित पड़ोसियों की भी पिटाई करवा दी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की और पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पड़ोसियों का मेडिकल जांच भी कराया जा रहा है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this