Categories: Government

हर-हित रिटेल स्टोर को युवा उद्यमियों ने सराहा,तीस दिन में 1100 पहुँचे आवेदन

हरियाणा के गांवों में शहरों जैसे माडर्न रिटेल स्टोर ‘हर-हित’ दो अक्टूबर 2021 को खुलने जा रहे हैं, जिसको प्रदेश के युवा उद्यमियों ने बेहद सराहा है। यही नतीजा है कि दो अगस्त को लांच हुई इस योजना के मात्र 30 दिन में हर हित रिटेल स्टोर की फ्रैंचाइजी पाने के लिए 1100 आवेदन आ चुके हैं, जिनमें से फ्रैंचाइजी पॉलिसी के तहत 95 फीसदी आवेदन योग्य पाए गए हैं।


इसके बाद योग्य आवेदकों के 80 फीसदी साइट सर्वे हो चुके हैं, स्टोर साइट सर्वे होने के बाद जो साइट दुकान के लिए तैयार है, उनकी अलॉटमेंट कर दी गई है। अन्य को साइट में कुछ बुनियादी सुधार के लिए कहा गया है। एक सितंबर से जो साइट दुकान के लिए तैयार है उसमें से 300 अलॉटमेंट कर दी गई है व अन्य के साथ अलॉटमेंट प्रक्रिया जारी है। इसके साथ-साथ योजना की फ्रैंचाइजी पॉलिसी के तहत 100 एग्रीमेंट हो चुके हैं। इसके साथ ही अब हरियाणा-एग्रो की ओर से वेंडर द्वारा एक सप्ताह के भीतर स्टोर के फिटआउट व इंटीरियर कार्य को जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा।


हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएआईसीएल) पंचकूला की हर-हित रिटेल योजना के तहत इन दिनों आवेदन प्रक्रिया, साइट सर्वे और ऑन बॉडिंग एग्रीमेंट जारी है। इसके लिए गुरूग्राम, हिसार और पिपली में जिला स्तरीय हरहित रिटेल फ्रैंचाइजी आनबॉडिंग एग्रीमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है,

नौ सितंबर से शुरू हुए इस कैंप में फ्रैंचाइजी पाने वाले पार्टनर्स के साथ एग्रीमेंट किए जा रहे हैं। इस कैंप का मकसद प्रदेश में दूरदराज रहने वाले योजना के फ्रैंचाइजी पाटर्नर को उनके ही शहर में एग्रीमेंट करवाने की सुविधा देना है। यह कैंप अब निरंतर जिला स्तर पर हरियाणा-एग्रो विभाग में जारी करेगा।


हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से हरहित रिटेल स्टोर के प्रति युवा उद्यमियों का उत्साह देखते हुए हर गांव में शहर के स्तर पर उच्च गुणवत्ता और उचित दाम पर खाद्य सामग्री हर हित रिटेल स्टोर के रूप में खोलकर देना सुनिश्चित करेगा ताकि हर गांव का युवा उद्यमी योजना का फायदा उठा सके। पहले चरण में दो हजार और दूसरे चरण में 3000 हरहित रिटेल स्टोर खोले जाएंगे।

शहर के साथ साथ गांव के ग्राहकों को एफएमसीजी की टॉप इंटरनेशनल, नेशनल व रिजनल स्तरीय समेत 50 से अधिक कंपनियों के उच्च गुणवत्ता प्राप्त खाद्य, स्नैक एंड बैकरी, फूड्स, होमकेयर व पर्सनल केयर आदि प्रोडक्ट को समय समय पर पांच फीसदी से लेकर 50 फीसदी तक विशेष डिस्काउंट स्कीम के साथ मुहैया करवाए जाएंगे।
हरियाणा एग्रो का मकसद प्रदेश के हर गांव में हर हित रिटेल स्टोर खोलकर गांव के ग्राहकों को माडर्न स्टोर देना है

और युवा उद्यमियों के व्यापार को उनके ही गांव में बढ़ोतरी दिलवाना है । इस योजना के अन्तर्गत हरियाणा सरकार स्टार्टअप्स के साथ-साथ करीब दर्जन भर सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई), एफपीओ (किसान उत्पादकसंगठन), सरकारी सहकारिता संस्थाओं, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के व्यापार को बढ़ाने के लिए मंच प्रदान कर रही है। खादी, वीटा, हैफेड समेत इन समूह के उच्च स्तरीय प्रोडक्ट को भी हरहित स्टोर में रखे जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago