Categories: Featured

अभिषेक बच्चन से बोला शख्स- ‘आप ऐश्वर्या राय डिजर्व नहीं करते’, अभिषेक का जवाब सुन तालियां बजाएंगे

इन दिनों सोशल मीडिया पर हर सेलेब्रिटी अपने फैंस से कनेक्ट रहते हैं। अभिषेक बच्चन का नाम उन सितारों के टॉप में आता है, जो बड़े ही प्यार से सोशल मीडिया ट्रोलर्स की बोलती बंद करना जानते हैं। अभिषेक बच्चन को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की गई है, लेकिन हर बार उन्होंने अपने जवाब से ट्रोलर्स का मुंह बंद किया है। ऐसे में एक बार अभिषेक अपने इस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं।

हर सेलेब्रिटी अपने फैंस से कनेक्ट रहते हैं। ऐसे में जहां उनके चाहने वाले उनसे अपने दिल की बात कह पाते हैं वहीं उनकी टांग खींचने लगते हैं। दरअसल अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पोस्ट किया था। अभिषेक के ट्विटर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया। किसी ने अभिषेक की तारीफ की तो किसी ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की, हालांकि इस बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने अभिषेक को ट्रोल करने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन का सहारा लिया, जो जूनियर बच्चन को नागवार गुजरा।

अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन बहुत सुलझे हुए और शांत मिजाज के इंसान माने जाते हैं। एक सोशल मीडिया ट्रोलर स्पर्श ने अभिषेक के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप किसी भी काम के लिए अच्छे नहीं हैं। आपके पास एक बहुत सुंदर पत्नी है और इसी बात की वजह से मैं आपसे जलता हूं। यहां तक कि आप तो उसे भी डिजर्व नहीं करते हैं।

अभिषेक का विवादों में हुए कम ही देखा गया है। अभिषेक बच्चन सरल और समझदार छवि वाले व्यक्ति हैं परंतु जब कोई बात उनको नागवार गुजर जाए तो उसका विरोध भी करते हुए नजर आते हैं और मुंह तोड़ जवाब देते हैं। अभिषेक ने ट्रोलर के करारा जबाव देते हुए लिखा, ‘ओके। तुम्हारी राय के लिए धन्यवाद। बस एक बात समझ नहीं आ रही कि तुम किसे लेकर ये बात कह रहे हो क्योंकि तुमने कई सारे लोगों को टैग कर दिया है। मैं जानता हूं कि इलियाना और निकिता शादीशुदा नहीं हैं। इसलिए केवल अजय, मैं और कूकी बचे। वहीं डिजनी के मैरिटल स्टेटस के बारे में मैं पता करके बताता हूं।

इस जवाब को देखने के बाद लोग अभिषेक की काफी तारीफ कर रहे है। अभिषेक बच्चन के इस शानदार जवाब को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago