Categories: Government

नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, आगामी चार-पांच महीने में हो सकते हैं संपन्न

वर्ष 2017 जनवरी में खत्म हुए निगम के चुनाव के बाद अब फरीदाबाद में नगर निगम की तैयारी को पूरी करने में प्रशासन पूरी तरह मशगूल हो गया हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 2017 निगम चुनाव के बाद अब 2022 में होने वाले निगम चुनाव के लिए तैयारी लगभग चरम सीमा तक पहुंचने को है। वहीं दूसरी तरफ देखा जाए प्रशासन की तरफ से तैयारियों में जुटा हुआ है चमारों देखकर ऐसा लगता है कि आने वाले चुनाव नियत समय आगामी 4 से 5 महीने में ही संपन्न हो जाएंगे।

नगर निगम वार्ड बंदी की प्रक्रिया चालू कर दी गई है। इसके लिए बकायदा रिटायर्ड सीटीपी रवि सिंगला को कार्यभार दिया गया है। वही एडहॉक कमेटी में मेयर सुमन बाला, ममता चौधरी, उमा सैनी, विजेंद्र शर्मा व धनेश अदलखा को लिया गया है।निगम सूत्रों की माने तो नए शामिल किए गए 24 गांव व पुराने 40 वार्डों के साथ अब वार्डों की संख्या लगभग 45 होगी।

वर्ष 2017 निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 40 में से 29 सीटें जीती थी। जबकि कांग्रेस बिना सिंबल के चुनाव लड़ी थी। चुनाव के उपरांत निर्दलीय जीते कुछ पार्षद भाजपा की गोद में ही आ गए थे। इस बार मेयर पद का चुनाव भी सीधा लड़ा जाना है। मेयर नियुक्त ना होकर निर्वाचित होगा। जिसके चलते प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस आगामी चुनाव में अपने लगभग 70 प्रतिशत उम्मीदवारों के चेहरे जनता वोट के माध्यम से बदल सकती है। गौरतलब है कि पिछले चुनाव में 40 में से 11 सीट भाजपा हारी थी। जिसमें से अकेले 5 सीटें बड़खल विधानसभा से गंवानी पड़ी थी। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि बड़खल विधानसभा, फरीदाबाद विधानसभा, व एनआईटी सहित तमाम विधानसभाओं के अधिकतर पुराने उम्मीदवारो का पत्ता कट सकता है।

कुल मिलाकर मौजूदा स्थिति को देखा जाए तो मेयर पद के लिए कांग्रेस के पास कोई मजबूत दावेदार नहीं है। वही केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर अपने क्षेत्र में आज भी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। अब देखना यह है कि सरकार कब फरीदाबाद नगर निगम चुनाव कराती है। लेकिन तैयारियों को देखकर यही लगता है कि चुनाव नियत समय पर हो जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago