HomeIndiaलगातार बरसते मेघा ने बढ़ाई अन्नदाता की परेशानी, मानसून के आगाज से...

लगातार बरसते मेघा ने बढ़ाई अन्नदाता की परेशानी, मानसून के आगाज से किसान हुए हताश

Published on

मानसून का आगाज होते ही सितंबर तक भी बारिश बरसने का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम साफ होते होते भी अचानक करवट लेता मौसम किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच देता हैं। दरअसल, नमी अद्र वाले मौसम के चलते फसलों में गलन का सिलसिला शुरू हो गया हैं। वहीं दूसरी ओर चिंता की बात तो यह है कि मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 21 सितंबर तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है, जिसके लिए अलर्ट भी जारी किया जा चुका है।

वहीं हरियाणा में कहीं-कहीं तथा पश्चिमी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 18 सितम्बर से 21 सितम्बर के बीच राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाएं चल सकती हैं व गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित है।

लगातार बरसते मेघा ने बढ़ाई अन्नदाता की परेशानी, मानसून के आगाज से किसान हुए हताश

गौरतलब, सितंबर माह में लगातार हो रही बारिश के कारण कपास पैदा करने वाले किसानों का काफी नुकसान झेलना पड़ा है। हिसार के कई एरिया और फतेहाबाद जिले में भी बारिश के कारण नुकसान हुआ है। किसानों ने खराब फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की मांग भी प्रशासन से की है।

लगातार बरसते मेघा ने बढ़ाई अन्नदाता की परेशानी, मानसून के आगाज से किसान हुए हताश

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की तरफ से जारी मौसम अनुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाब के क्षेत्र व साथ में राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने तथा टर्फ रेखा दक्षिण में आने से मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी।

लगातार बरसते मेघा ने बढ़ाई अन्नदाता की परेशानी, मानसून के आगाज से किसान हुए हताश

इससे हरियाणा राज्य में पिछले एक सप्ताह से बीच-बीच में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में 1 जून से 14 सितम्बर तक 505.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है है, जो सामान्य बारिश (418.8मिलीमीटर) से 21 प्रतिशत अधिक हुई है। अब दोबारा से बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाब के क्षेत्र बनने के लगा है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this