Categories: Featured

इनके घर में स्थापित है 1 हजार करोड़ के गणपति, बेहद दिलचस्प है इस प्रतिमा की कहानी

पूरे देश में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसा ही होता है कि आस्था की कोई कीमत नहीं होती यह अनमोल होती है। भगवान के प्रति भरोसा अलग ही एहसास होता है। आज हम आपको दुनिया की सबसे कीमती गणेश जी की मूर्ति के बारे में बता रहे हैं। जो भी इस मूर्ति की कीमत सुनता है हैरान हो जाता है, जी हां गणेश जी कि इस मूर्ति की कीमत है 600 करोड़ रुपये।

इन दिनों हर जगह भगवान गणपति के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। गुजरात के सूरत शहर को हीरा नगरी के रूप में जाना जाता है। इसी हीरा नगरी में है कच्चे हीरे की 182.3 कैरेट की गणेश जी की मूर्ति जिसका वजन 36.5 ग्राम है।

लोग अपने बजट के अनुसार गणेश उत्सव मनाते हैं और पूरे विधि-विधान से बप्पा की पूजा करते हैं। इसकी एक झलक पाने के लिए लोग काफी दूर से आते हैं। हीरे की बनी गणेश जी ये ऐसी मूर्ति है जिसे कोहिनूर से भी अनमोल बताया जा रहा है। बाजार में इसकी कीमत 600 करोड़ है। हीरे के इस गणेश जी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह प्राकृतिक है इसे बनाया नहीं गया है।

एक ऐसा भी घर जहां करीब 1 हजार करोड़ रुपए की कीमत के गणपति स्थापित होते हैं। इस मूर्ति को लेकर कई कहानियां हैं। जिस परिवार के पास इस समय यह मूर्ति है उसे कोई कमी नहीं है। गणेश जी की यह मूर्ति सूरत के प्रसिद्ध हीरा व्यापारी कनुभाई आसोदरिया के घर पर हैं जो कि पिछले 12 वर्षो से आसोदरिया परिवार के अराध्य हैं। आसोदरिया परिवार के मुताबिक आज से 12 साल पहले बेल्जियम से आए कच्चे हीरों की खेप में ये हीरा मिला था अब इसे तो किस्मत ही कहेंगे।

बप्पा की मूर्ति की इस कीमत को जानकर आप हैरान जरूर हो गए होंगे लेकिन यह सच है। गणेशोत्सव में आपको बप्पा के कई अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं लेकिन यह रूप बप्पा का काफी अलग है। वैसे तो आस्था की कोई कीमत नहीं होती है पर हीरे के इन गणेश जी के लिए आसोदरिया परिवार के पास अब तक 600 करोड़ रूपए तक के ऑफर आ चुके हैं, पर आसोदरिया परिवार इन्हें बेचने का इच्छुक नहीं है और बेचे भी कैसे अब ये इनके आराध्य जो बन चुके हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago