Homeहरियाणा के इन 3 जिलों से गुजरेगा Delhi-Mumbai Express Highway, बनेगा विश्व...

हरियाणा के इन 3 जिलों से गुजरेगा Delhi-Mumbai Express Highway, बनेगा विश्व का सबसे लंबा हाईवे

Published on

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा। इसका काम भी शुरू हो चुका है। हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात राज्यों की हजारों एकड़ में से करीब 900 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग 148 एन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर निर्माण तेजी से चल रहा है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा पहुंचे जहां उन्होंने दिल्ली- मुंबई- एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे। इसका निर्माण मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा। हरियाणा से राजस्थान के दौसा तक का भाग मार्च 2022 तक पूरा होगा। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुग्राम जिले के गांव लोहटकी के पास दिल्ली- मुंबई- एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया।

हरियाणा के इन 3 जिलों से गुजरेगा Delhi-Mumbai Express Highway, बनेगा विश्व का सबसे लंबा हाईवे

तय समय पर न केवल निर्माण कार्य पूरा हो, बल्कि बेहतर तरीके से काम हो, इसके लिए नितिन गडकरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान एनएचएआई के नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि दिल्ली- मुंबई- एक्सप्रेस वे दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेस- वे होगा जिसकी कुल लंबाई 1380 किलोमीटर होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में इसका शिलान्यास किया गया था।

हरियाणा के इन 3 जिलों से गुजरेगा Delhi-Mumbai Express Highway, बनेगा विश्व का सबसे लंबा हाईवे

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हरियाणा में कनेक्टिविटी सुधार के लिए रखी गई मांगें गडकरी ने मौके पर मंजूर भी की। इस एक्सप्रेस- वे का लगभग 160 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा के सोहना से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका तक होगा। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एक्सप्रेस- वे का निर्माण होने के बाद 12 घंटे में कार से दिल्ली से मुंबई तक की दूरी तय हो जाएगी। इस निर्माण पर लगभग 95 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी। यह एक्सप्रेस- वे पांच राज्यों हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा।

हरियाणा के इन 3 जिलों से गुजरेगा Delhi-Mumbai Express Highway, बनेगा विश्व का सबसे लंबा हाईवे

इस मौके पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हाईवे का तेजी से जाल बिछ रहा है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this