HomeLife StyleHealthसंक्रमण के बाद पानीपत में एक अन्य बीमारी की कहर में दो...

संक्रमण के बाद पानीपत में एक अन्य बीमारी की कहर में दो नाबालिग भाइयों का जीवन समाप्त, घर में पसरा मातम

Published on

दिन प्रतिदिन एक ओर संक्रमण का दोबारा कहर पनपने लगा हैं, तो वहीं दूसरी तरफ डेंगू बीमारी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया हैं। डेंगू के प्रकोप ने दो सगे भाइयों की जीवन लीला को समाप्त कर दिया हैं जिसके बाद से ही लोगों में भय की स्थिति बन गई हैं। उक्त मामला पानीपत के अंतर्गत आने वाले विजयनगर का है।

जिसके चलते एक ही परिवार के नाबालिग सगे दोनों भाइयों की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ हैं। परिजनों ने बताया एक हफ्ते पहले बड़े बेटे कृष की मौत हुई थी. उस सदमे से परिवार निकला भी नहीं था कि हफ्तेभर के बाद दूसरे बेटे को डेंगू ने अपने जाल में फंसाया और मौत के घाट उतार दिया है।

संक्रमण के बाद पानीपत में एक अन्य बीमारी की कहर में दो नाबालिग भाइयों का जीवन समाप्त, घर में पसरा मातम

परिवार ने दोनों होनहार बेटों की मौत के पीछे सरकार व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे विजयनगर में गंदगी का आलम है। नगर निगम ने प्रशासन सफाई का नामोनिशान तक नहीं देखने को नहीं मिलती है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी कोई नेता व प्रशासनिक अधिकारी सफाई नहीं करवाता हैं। सुस्त प्रशासन की लापरवाही उनके बेटों को ले डूबी।

संक्रमण के बाद पानीपत में एक अन्य बीमारी की कहर में दो नाबालिग भाइयों का जीवन समाप्त, घर में पसरा मातम

वहीं इस घटना के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की नींद टूट गई हैं। वहीं इस मुश्किल वक्त में परिवार से मिलने स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई। वहीं विजयनगर में डेंगू की जांच पड़ताल की गई तो आसपास खड़े गंदे पानी व घरों की टंकियों में दवाई डलवाई। जानकारी के मुताबिक सीजन में डेंगू के सात केस पॉजिटिव मिल चुके हैं. पांच केस सितंबर में मिले थे, मलेरिया के भी दो केस मिल चुके हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this