HomePoliticsपंजाब मुख्यमंत्री बनने के बाद हरियाणा सीएम खट्टर से मिले चन्नी, प्रेम...

पंजाब मुख्यमंत्री बनने के बाद हरियाणा सीएम खट्टर से मिले चन्नी, प्रेम व सद्भाव से आगे बढ़ने की कही बात

Published on

पंजाब में सत्ताधारी पार्टी के विधायक चरणजीत सिंह चन्नी की मुख्यमंत्री बनने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से एक औपचारिक भेंट हुई चरणजीत सिंह ने राजधानी चंडीगढ़ में खट्टर के पास पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके पास दोनों राज्यों की सरकारों के एक दूसरे के सहयोग की बात कही वहीं मुंह मीठा करने के बाद खट्टर ने उनको बुके देकर सम्मान किया ।

इस बीच दोनों ने उम्मीद जताई कि दोनों मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए एक दूसरे का साथ देंगे वही हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहेगा कि आपसी प्रेम सद्भाव एवं सहयोग की भावना से मिलजुल कर प्रगति के पथ पर चलें राज्य सरकार के एक अधिकारी ने यह बताया कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री से पहली मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

पंजाब मुख्यमंत्री बनने के बाद हरियाणा सीएम खट्टर से मिले चन्नी, प्रेम व सद्भाव से आगे बढ़ने की कही बात

इस भेंट में मनोहर लाल खट्टर ने चरणजीत सिंह चन्नी को स्मृति चीन के रूप में श्रीमद्भगवद्गीता के प्रति रथ व शॉल भेंट की वही मनोहर लाल ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर भी बधाई दीइस मुलाकात के बारे में चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट भी किया.

पंजाब मुख्यमंत्री बनने के बाद हरियाणा सीएम खट्टर से मिले चन्नी, प्रेम व सद्भाव से आगे बढ़ने की कही बात

पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्विटर पर लिखा, “हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की. मुझे उम्मीद है कि पंजाब और हरियाणा दोस्ती और सहयोग की भावना के साथ मिलकर काम करेंगे” इससे पहले बुधवार को चन्नी अपने डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ओपी सोनी और कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका. वे यहां दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मिकी तीर्थ भी गए. चन्नी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आए थे.

चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. रूपनगर के चमकौर साहिब से तीन बार के विधायक राज्य के पहले दलित मुख्यमंत्री हैं. रविवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी में कई दौर की बातचीत चली. जिसके बाद पार्टी आलाकमान ने चन्नी को इस पद के लिए चुना था.अमरिंदर सिंह ने शनिवार को राज्य के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंप दिया था

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this