Categories: Featured

कर्ज में डूबे ऑटो ड्राइवर की किस्मत ने मारी पलटी, ऐसे रातों-रात बन गया 12 करोड़ का मालिक

जब समय आता है और किस्मत भी मेहरबान होती है तो वारे-न्यारे हो जाते है। केरल के एर्नाकुलम जिले के एक 58 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक की ऐसी किस्मत खुली के वो एक ही झटके में करोड़पति बन गया। दरअसल, इस ऑटो-रिक्शा को राज्य सरकार द्वारा स्थापित 12 करोड़ रुपये की थिरुवोनम बम्पर लॉटरी का विजेता घोषित किया गया है।

इस दुनिया में अमीर बनने की चाहत हर किसी इंसान की होती है। कोच्चि के मराडू के रहने वाले जयपालन पीआर को लॉटरी का प्रथम पुरस्कार विजेता बनाया गया है। टैक्स और एजेंसी का कमीशन काटने के बाद, उन्हें लगभग 7.4 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी।

देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ कर ये कहावत भी सच हो जाती है जब लॉटरी लगती है। उन्होंने मीनाक्षी लकी सेंटर से लॉटरी का टिकट खरीदा था। टिकट की कीमत 300 रुपये थी। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से लॉटरी टिकट खरीदते हैं और पहले भी 5,000 रुपये जीत चुके हैं। दोपहर उन्होंने उस समय खुदे के विजेता होने की बात महसूस किया, जब राज्य सरकार के दो मंत्रियों की देखरेख में तिरुवनंतपुरम में ड्रा के दौरान टीवी स्क्रीन पर टिकट नंबर फ्लैश हुआ।

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि भगवान जब भी देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। उन्होंने कथित तौर पर अपने बेटे को टिकट के बारे में बताया लेकिन अपने दोस्तों या परिवार में इस खबर का खुलासा नहीं किया। उन्होंने अखबार में छपी खबर को क्रॉस चेक किया और सीधे बैंक जाकर टिकट जमा कराया। यह पूछे जाने पर कि वह पुरस्कार राशि का क्या करेंगे, जयपालन ने एक चैनल से कहा, “मेरे पास कुछ कर्ज हैं जिन्हें मैं चुकाना चाहता हूं।

अगर रातों-रात आपकी किस्मत बदल जाये तो क्या आप मानेंगे, यही हुआ है इनके साथ। लॉटरी में 12 करोड़ रुपये के जैकपॉट के अलावा, छह विजेताओं के लिए 1 करोड़ रुपये, 12 विजेताओं के लिए 10 लाख रुपये, 12 विजेताओं के लिए 5 लाख रुपये और 108 विजेताओं के लिए 1 लाख रुपये का पुरस्कार भी था।

Muskan Gautam

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago