Categories: Education

अब ऑनलाइन निकलवा सकेंगे मार्कशीट व माइग्रेशन सर्टिफिकेट, विद्यार्थियों को भिवानी जाने की जरूरत नहीं


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की प्रमाण-पत्र शाखा ने पुराने विद्यार्थियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। 1970 के बाद का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इससे अब माइग्रेशन सर्टिफिकेट व डीएमसी ऑनलाइन मिल सकेंगे। आवेदन करने के बाद डाक से घर भी भेज दिए जाएंगे। इसलिए अब मार्कशीट गुम हो जाए या फिर माइग्रेशन सर्टिफिकेट चाहिए तो घबराइए मत।


प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यार्थियों को दूसरे राज्य में दाखिला लेने के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट समेत डीएमसी के लिए भिवानी जाने की जरूरत नहीं है। उन्हें नजदीकी सरल व अंत्योदय केंद्र से ही सर्टिफिकेट मिल जाएंगे। इसके लिए बोर्ड ने प्रमाण-पत्र शाखा के 1970 के बाद का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन किया है, जिससे लाखों विद्यार्थियों को बड़ा फायदा होगा।


8वीं, 10वीं, 12वीं, डीएड, एचटेट की मार्कशीट निकाल सकेंगे:-
प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा विद्यालय बोर्ड भिवानी की ओर से डाटा ऑनलाइन किया जा चुका है। बोर्ड ने 8वीं, 10वीं, 12वीं, एचटेट और डीएलएड की मार्कशीट ऑनलाइन अपलोड की हैं। पिछले 50 साल के रिकॉर्ड ऑनलाइन किया गया है। हरियाणा ओपन के छात्र भी अपनी मार्कशीट ऑनलाइन निकलवा सकते है। हार्ड कॉपी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन करना होगा।


ये फीस देनी होगी:-
डुप्लीकेट मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की पहली कॉपी डाक से 500 रुपये और तुरंत लेने के लिए 800 रुपये देने होंगे। दूसरी कॉपी डाक से 800 रुपये और तुरंत लेने पर 1100 रुपये देने होंगे। तीसरी कॉपी डाक से लेने पर 1000 रुपये और तुरंत लेने पर 1300 रुपये देने होंगे।

Muskan Gautam

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago