HomeFaridabadश्रमिकों को दिए जाएंगे उनके हुनर के रोजगार के अवसर,श्रमिकों के बनेंगे...

श्रमिकों को दिए जाएंगे उनके हुनर के रोजगार के अवसर,श्रमिकों के बनेंगे आईडी कार्ड

Published on

अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले सभी श्रमिकों के का पंजीकरण करके उनका श्रम विभाग द्वारा आई कार्ड बनाए जाएगें। यह आई कार्ड भवन निर्माण श्रमिक, छोटे व मध्यम किसान, कृषि क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों, मनरेगा योजना के श्रमिकों, पशु पालन के श्रमिक, लिफ्टिंग और पैकिंग करने वाले श्रमिक, न्यूज़पेपर के वेंडर, फल, सब्जी रेडी वाले, फेरीवाले, घरेलू नौकर,घरों में काम करने वाले श्रमिक, ईट पत्थर का कार्य करने वाले श्रमिक, मिडवाइफ दाई, घर की नौकरानी, दूध विक्रेता, मछुआरे सहित अन्य प्रवासी श्रमिकों को भी शामिल करके उनके पहचान पत्र बनाए जाएंगे।

श्रमिकों को दिए जाएंगे उनके हुनर के रोजगार के अवसर,श्रमिकों के बनेंगे आईडी कार्ड

अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने बताया कि जिन असंगठित श्रमिक मजदूरों का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकृत श्रमिकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं देने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि श्रमिकों को यूनिक आईडी कोड बनते ही सरकार द्वारा निशुल्क में दो लाख रुपये की धनराशि का श्रमिक बीमा फ्री में किया जाएगा। आपदा के समय असंगठित श्रमिकों को सरकार द्वारा उनके घरों पर ही सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बेहतर योग्यता वाले श्रमिकों को नौकरियां उनकी योग्यता के अनुसार दी जाएगी।

श्रमिकों को दिए जाएंगे उनके हुनर के रोजगार के अवसर,श्रमिकों के बनेंगे आईडी कार्ड

एडीसी सतबीर मान ने बताया कि रोजगार के अवसर भी श्रमिकों को उनके कौशल के आधार पर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्रमिक की आयु 16 से 59 वर्ष होनी चाहिए। श्रमिक आयकर की श्रेणी में नहीं आना चाहिए। श्रमिक का ईपीएफओ, ईएसआईसी का लाभ नहीं मिलता हो। केवल असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों का ही पंजीकरण किया जाएगा।

एडीसी सतबीर मान ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए नजदीक के सरल केंद्र और हरियाणा के श्रम मंत्रालय विभाग के फोन नंबर 0172- 27012 1266, 0172 2562097 पर भी संपर्क करके जानकारी ली जा सकती हैं।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this