HomeFaridabadअकेला सवारी देखकर ऑटो में बिठा लेता और सूनी जगह ले जाकर...

अकेला सवारी देखकर ऑटो में बिठा लेता और सूनी जगह ले जाकर करता था लूट, पुलिस ने किया गिरफतार

Published on

अपराध शाखा सेक्टर- 85 ने ऑटो पर सवारी बैठाकर उसे लूटने वाले गिरोह के चौथे सदस्य को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी हरेन्द्र, फरीदाबाद का ही रहनेवाला है। यह पिछले वर्ष सितम्बर से ही लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था।

अकेला सवारी देखकर ऑटो में बिठा लेता और सूनी जगह ले जाकर करता था लूट, पुलिस ने किया गिरफतार

वर्ष 2020 के सितम्बर माह में आरोपी ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर अपनी ऑटो पर एक सवारी को बिठा लिया था और सवारी की इच्छाविरूद्ध किसी सुनसान स्थान पर ले जाने के साथ मारपीट कर उससे रूपया व मोबाईल लूट लिया था। पीड़ित व्यक्ति ने सदर बल्लभगढ़ थाना में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी।
बता दें कि इस घटना में शामिल आरोपी हरेन्द्र के तीन अन्य साथियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। अपने साथियों के जेल जाने के बाद हरेन्द्र पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर अपना ठिकाना बदलता फिर रहा था।

अकेला सवारी देखकर ऑटो में बिठा लेता और सूनी जगह ले जाकर करता था लूट, पुलिस ने किया गिरफतार

अपराध शाखा सेक्टर- 85 ने गुप्त सूत्रों व तकनीकी सहयोग से आरोपी हरेन्द्र को गिरफ्तार करने में उस वक्त सफलता प्राप्त किया, जब वह अपना ठिकाना बदलने के लिए कुछ ही मिनटों में वहाँ से निकलने वाला था।
पूछताछ के दौरान आरोपी हरेन्द्र ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी को आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Latest articles

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा...

फरीदाबाद के इस बस डिपो का प्रशिक्षण कार्यालय जर्जर, मरम्मत न होने से कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ीं

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस डिपो परिसर में करीब आठ वर्ष पहले तैयार किया गया...

फरीदाबाद के इस रेलवे अंडरपास का होगा पुनर्निर्माण जल्द, एचएसवीपी ने तैयार की विस्तृत सुधार योजना

फरीदाबाद के सेक्टर-45 और सेक्टर-46 को जोड़ने वाले रेलवे अंडरपास को आधुनिक रूप देने...

More like this