HomeOMG: ऑपरेशन के दौरान शख्स के पेट से निकाला गया 1 किलो...

OMG: ऑपरेशन के दौरान शख्स के पेट से निकाला गया 1 किलो ‘लोहा’, डॉक्टर्स ने कहा…

Published on

इस दुनिया में कुछ भी कभी भी हो सकता है। खाने की अगर बात करें तो लोगों को अलग-अलग प्रकार की डिश खाना पसंद होता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो डिप्रेशन में आकर या किसी अन्य बीमारी के चलते कुछ भी खाने लगते हैं। ऐसा ही कुछ लिथुआनिया के रहने वाले एक शख्स ने भी किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शख्स को स्नैक्स की तरह लोहे की कील खाने का शौक था।

मरीज का इलाज करते वक्त डॉक्टरों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। जब उसके पेट में समस्या बढ़ी, तो ऑपरेशन करवाना पड़ा. लेकिन सर्जरी के दौरान पेट से एक किलो लोहा निकालते हुए डॉक्टर भी हैरान रह गए।

OMG: ऑपरेशन के दौरान शख्स के पेट से निकाला गया 1 किलो 'लोहा', डॉक्टर्स ने कहा...

कई लोग क्षेत्र के हिसाब से भी व्यंजन पसंद करते हैं। पर क्या आप ये अंदाजा भी लगा सकते हैं कि कोई शख्स लोहा भी खाता होगा। शख्स लिथुआनिया का रहने वाला है। हाल ही में उसके पेट में असहनीय दर्द होने लगा। जिसके बाद उसे फौरन क्लाइपेडा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जब उसके पेट का एक्स-रे किया, तो वे हैरान रह गए।

OMG: ऑपरेशन के दौरान शख्स के पेट से निकाला गया 1 किलो 'लोहा', डॉक्टर्स ने कहा...

पहली बार देखने में तो डॉक्टर्स भी दंग रह गए कि यह क्या है? ऐसा भी कोई कर सकता है? डॉक्टरों को शख्स के पेट में कील, पेंच, नट बोल्ट, छोटे चाकू के अलावा लोहे की कई चीजें नजर आईं। इसके बाद जब डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की, तो पेट से लगभग एक किलो लोहा निकला। शख्स का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर काफी हैरान हैं। सर्जरी में शामिल एक सर्जन ने शख्स को आयरन मैन करार दिया है।

OMG: ऑपरेशन के दौरान शख्स के पेट से निकाला गया 1 किलो 'लोहा', डॉक्टर्स ने कहा...

डॉक्टरों के मुताबिक, तीन घंटे चला ये ऑपरेशन उनके लिए काफी अनोखा था। बता दें कि इस शख्स को शराब पीने की लत थी। इससे छुटकारा पाने के लिए वह लोहे के छोटे-छोटे टुकड़े खाने लगा था। इस कारण उसके पेट के अंदर की परतें डैमेज हो गई थीं। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने इसे निकाल दिया।

Latest articles

10वीं फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ने का बना लिया था। मन पिता ने दी ऐसी नसीहत की पास कर गए यूपीएससी परीक्षा!

असफलता किसी के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हर कोई नहीं जानता...

व्हाट्सएप पर एक क्लिक बना रहा है। लोगों को कंगाल कहीं आप से तो नहीं हो रही है यह गलतियां।

दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यानी कि...

फरीदाबाद के बड़े बिजनेसमैन से लूटे दो करोड़ रुपए, कहा हम साथ पढ़ते थे इसको बताकर की थी दोस्ती!

फरीदाबाद के एक बड़े दुश्मन को हनीट्रैप में फंसा कर दो करोड़ रुपए की...

गुरुग्राम के म्यूजियो कैमरा पर की बात,  पीएम मोदी ने की लोगों से म्यूजियम देखने की अपील।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के माध्यम से राष्ट्र के...

More like this