मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है | इसमें कोई संदेह नहीं की मोर देखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक होते हैं। जिस तरह मोर अपनी खूबसूरती से हमें अपनी और आकर्षित करता है, उसी तरह मोर किस्मत को भी धन्य बनाता है। देश में बहुत से लोग मोर को बहुत से मायनों में शुभ मानते हैं। बहुत सी पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार मोर को शुभ माना जाता है और यह हमारे समाज में ख़ास महत्व भी रखते हैं।

आपने देखा होगा कि काफी लोग बचपन से ही आकर्षित होते हैं | समय दूसरों का ध्यान उन्हीं पर लगा रहता है | कुछ लोगों को यह शिकायत होती है कि उनमें बिलकुल भी आकर्षण नहीं है और इस वजह से उनका जीवन बिलकुल नीरस सा है। लेकिन मोरपंख को जेब में रखने से मान्यताओं के अनुसार आप लोगों को अपनी और आकर्षित कर सकते हैं | मोरपंख को अपनी जेब में पीले रंग के रेशमी कपड़े में लपेटकर रखें |
मोर सनातन धर्म में सनातन काल से हमारे लिए काफी पूज्य और महत्वूर्ण रहा है | यह बात काफी बार आपने टीवी पर देखी होगी, सुनी होगी कि पौराणिक काल में महर्षियों द्वारा मोर के पंख की कलम से ही बड़े-बड़े ग्रंथ लिखे गए हैं | ज्योतिषशास्त्र में मोरपंख का बहुत महत्व है | मोरपंख को नवग्रह का प्रतीक भी माना जाता है, जिस कारण इससे कुंडली के बहुत से दोष दूर होने के साथ ही वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं |
सनातन धर्म के देववाहिनी तन्त्र में मोर के पंखों का विवरण भी दिया गया है। सभी शास्त्रों, ग्रंथो, वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में मोर के पंख को महत्त्वपूर्ण कहा गया है । मोर पंख बहुत से देवी, देवताओं का प्रिय आभूषण है, जैसे भगवान श्री कृष्ण, श्री गणेश और कार्तिकेय जी। जिनके बिना हमें विद्या प्राप्त नहीं हो सकती देवी सरस्वती मां का वाहन मोर है और इसी कारण विद्यार्थी अक्सर अपनी पुस्तकों के अंदर मोर पंख रखते हैं। मोर शिव पुत्र कार्तिकेय का भी वाहन है। कार्तिकेय देवताओं की सेना के सेनापति हैं, लेकिन उन्होंने वाहन के रूप में मोर को चुना।
भगवान कृष्ण के मस्तक पर शोभित मोर पंख रहता है,इतना ही नहीं विद्या की देवीं मां सरस्वती, धन की देवीं मां लक्ष्मी, गजराज इंद्रदेव , शिवपुत्र कार्तिकेय और श्री गणेश सभी को मोर पंख किसी न किसी रूप में प्रिय है | यही कारण है कि सनातन धर्म में मोरपंख को बहुत पवित्र माना जाता है।
मोरपंख दुर्भाग्य खत्म कर सौभाग्य नेम वृद्धि करने वाला माना जाता है | चलिए, जानते हैं किस तरह से मोरपंख आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है और कैसे आपकी किस्मत चमका सकता है |
मोरपंख भले ही हमारी आस्था से जुड़ा हो लेकिन अगर हम सच्चे मन से सच्ची मेहनत करें तो हमें किसी ढोंगी बाबा की आवश्यकता नहीं है | इस दुनिया में खुद से बड़ी ताकत नहीं है | इंसान अपनी इच्छा और अपनी सोच से ही सफलता प्राप्त करता है | एक घर में तीन बेटों में एक डॉक्टर, एक पुलिस और यदि एक रिक्शा चलाने वाला हो तो वह सिर्फ अपनी सोच और अपनी मेहनत के कारण ही होता है |
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…