HomePress Releaseपुलिस झंडा दिवस के दस दिवसीय कार्यक्रम के दुसरे दिन NIT 5...

पुलिस झंडा दिवस के दस दिवसीय कार्यक्रम के दुसरे दिन NIT 5 सरकारी स्कूल मे शहीद पुलिसकर्मी योगराज को याद किया गया

Published on

गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “पुलिस झंडा दिवस” के उपलक्ष्य में फरीदाबाद पुलिस द्वारा दिनांक 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त श्री विकास कुमार अरोड़ा के दिशा-निर्देश पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अंशु सिंगला के मार्गदर्शन में शहीद पुलिसकर्मी सहायक उपनिरीक्षक योगराज की याद में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी-5 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस झंडा दिवस के दस दिवसीय कार्यक्रम के दुसरे दिन NIT 5 सरकारी स्कूल मे शहीद पुलिसकर्मी योगराज को याद किया गया

इस कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त एनआईटी ने पुलिसकर्मियों के साहस के साथ कर्तव्य के निर्वहन करने के बारे में अपना विचार प्रकट किया। शहीद सहायक उप-निरीक्षक योगराज के परिवार के सुख-समृधि की कामना की गई।

इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को देशहित में प्राणों की परवाह किये बिना अपनी ड्यूटी को निभाने के लिए प्रेरित किया गया। अलग-अलग पृष्ठभूमि और स्थानों के शहीदों के बारे में बताते हुए वक्ताओं ने देशभक्ति के लिए सभी को प्रोत्साहित किया।

पुलिस प्रवक्ता श्री सूबे सिंह ने जैसा बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों सहायक पुलिस आयुक्त एनआईटी रमेशचंद्र, कल्याण शाखा में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक जयवीर सिंह तथा उप-निरीक्षक महेश, एनआईटी थाना के एसएचओ फूल कुमार के साथ विद्यालय के प्राधानाचार्य, शिक्षकों व उपस्थित छात्र-छात्राओं ने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले पुलिसकर्मियों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this