HomePoliticsवीनस के मजदूरों ने कटे हाथों से सौंपा नीरज शर्मा को ज्ञापन

वीनस के मजदूरों ने कटे हाथों से सौंपा नीरज शर्मा को ज्ञापन

Published on

फरीदाबाद : कर्मचारियों की छटनी के विरोध में जेसीबी कंपनी के गेट पर चल रही रामकथा में आज उस समय हृदय विदारक दृश्य उत्पन्न हो गया जब एक अन्य कंपनी वीनस द्वारा निकाले गए कर्मचारियों ने अपने कटे हाथों से ज्ञापन विधायक नीरज शर्मा को सौंपा।

वीनस कंपनी से निकाले गए कुल 62 कर्मचारियों में से 26 ऐसे है जिनके नौकरी के दौरान अंग भंग हो चुके हैं। लेकिन लॉक डाउन के नाम पर कंपनी ने उनकी छंटनी कर दी है। कर्मचारियों का सवाल था कि अब कटे हाथों से कौन उन्हें रोज़गार देगा।

वीनस के मजदूरों ने कटे हाथों से सौंपा नीरज शर्मा को ज्ञापन

रामकथा के छठे दिन वीनस कंपनी से निकाले गए 62 कर्मचारी अपनी समस्या लेकर विधायक नीरज शर्मा के पास पहुंचे जहां श्री शर्मा ने उनकी भी लड़ाई लड़ने का आश्वासन उन्हें दिया।

श्री शर्मा ने राम कथा से उद्धरण देते हुए राम राज्य में न्याय की चर्चा की और उसे आज के समय के लिए जरूरी बताया।

वीनस के मजदूरों ने कटे हाथों से सौंपा नीरज शर्मा को ज्ञापन

इस मौके पर रामकथा सुनने और अपना समर्थन देने कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता विजय प्रताप भी पहुंचे।

विजय प्रताप ने आश्वस्त किया कि मजदूरों की इस लड़ाई में वह हमेशा मजदूरों का सहयोग करेंगे लेकिन साथ ही उन्होंने सरकार से भी यह मांग रखी कि उद्यमियों को अगर कोई दिक्कत आ रही है तो सरकार उसे भी दूर करने का प्रयास करे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this