HomeFaridabadकोरोना वायरस से बचने के लिए फरीदाबाद NSS की टीम ने कांवरा...

कोरोना वायरस से बचने के लिए फरीदाबाद NSS की टीम ने कांवरा गांव में मास्क वितरण किए

Published on

फरीदाबाद:- राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद की एनएसएस कोविड-19 टीम ने प्राचार्या श्री मति सुनिधि जी के दिशानिर्देशन में आज फरीदाबाद के कांवरा गांव व बल्लबगढ़ बाजार में खादी कपड़े के बने मास्क वितरित किए।

कोरोना वायरस से बचने के लिए फरीदाबाद NSS की टीम ने कांवरा गांव में मास्क वितरण किए

ग्रामवासियों को जागरूक करते हुए गांव के सरपंच व रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य श्री केशव भारद्वाज ने ग्रामवासीयों को जागरूक करते हुए बतया की आज कोरोना से बचने के लिए खुद से सावधानी बरतना ही इस महामारी से बचने का एक मात्र उपाय है व महाविद्यालय का धन्यवाद किया और गांव कांवरा को महाविद्यालय द्वारा गोद लेने का आग्रह किया। टीम प्रभारी प्राध्यापक श्री दुर्गेश ने कहा कि हमारे द्वारा रेगुलर मास्क , सोशल डिस्टैंकिंग, व समय समय पर हाथों को साबुन से अच्छे से धोना जैसी आदतों को अपने जीवन में उतारना होगा ताकि हम इस महामारी का डट कर सामना कर सके।

कोरोना वायरस से बचने के लिए फरीदाबाद NSS की टीम ने कांवरा गांव में मास्क वितरण किए

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुनिधि जी ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि शुरुवात में ये सब चीजें कुछ अटपटी सी थी परन्तु अब धीरे धीरे यह हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बन गई है लोगों ने योग, प्राणायाम, मास्क लगाना, सनिटेज़र का उपयोग, व सोशल डिस्टनसिंग को अपने जीवन में उतरने का काम किया है। कोविड-19 की टीम 25 मार्च से ही कोरोना बचाव के लिए कार्य कर रही है जिसके तहत गांव-गांव में कॉलोनियों में जाकर सैनिटाइज करने का काम किया है साथ ही कपड़े के बने हुए मास्क व साबुन वितरित किया और जरूरतमंद लोगों को राशन व भोजन सामग्री उपलब्ध करने का काम कर रही है।

कोरोना वायरस से बचने के लिए फरीदाबाद NSS की टीम ने कांवरा गांव में मास्क वितरण किए

जिसमें शहर की जानीमानी समाज सेवी संस्था सोनू नव चेतना फाउंडेशन, जज्बा फाउंडेशन और संभार्य फाउंडेशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर एनएसएस के प्रभारी ड़ॉ राकेश पाठक , एनएसएस कोविड 19 की टीम हेमंत, प्रवेश, राहुल, व सोनू भाटी, हिमांशु, गौरव अदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this