HomeFaridabadदेवेश शर्मा को फरीदाबाद जिले से राष्ट्रवादी संगठन यूथ फॉर नेशन का...

देवेश शर्मा को फरीदाबाद जिले से राष्ट्रवादी संगठन यूथ फॉर नेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Published on

समाजसेवी और मार्शल आर्टिस्ट देवेश शर्मा को फरीदाबाद जिले से राष्ट्रवादी संगठन यूथ फॉर नेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेश शर्मा ने की। गौरतलब है कि 13 वर्षों से संचालित यह संगठन 40 देशों एवं देश के 400 जिलों में कार्यरत है।

संगठन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सकारात्मक भूमिका को सुनिश्चित करना है। संगठन में 300 से भी अधिक सामाजिक, धार्मिक संगठन, एवं एनजीओ आदि जुड़े हुए है. राष्ट्रीय स्तर पर बाबा रामदेव, श्री श्री रविशंकर जी, साध्वी ऋतंभरा जी, स्वामी अवधेशनंदजी गिरी, मां अमृतानंदमई अम्मा, सुतुर स्वामी, आदि का मार्गदर्शन संगठन को मिलता रहता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ परिवार के अनेक अन्य संगठनों के वरिष्ठ प्रचारकों एवं अनेक अखिल भारतीय पदाधिकारियों का भी समय-समय पर मार्गदर्शन विभिन्न आयोजनों के माध्यम से प्राप्त होता रहा है । यद्यपि उक्त संगठन पिछले 13 वर्षों से कार्यकर्ता एवं व्यक्तित्व निर्माण के क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन को अपना आदर्श मानते हुए निरंतर सक्रिय है, परंतु देश भर में 10 लाख से अधिक गांवों तक कार्यकर्ता शक्ति एवं सज्जन शक्ति के समन्वय प्रशिक्षण एवं उनके द्वारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए बहुत अधिक परिमाण में लीडरशिप की आवश्यकता रहेगी।

देवेश शर्मा को फरीदाबाद जिले से राष्ट्रवादी संगठन यूथ फॉर नेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसलिए संगठन आने वाले 3 वर्षों में अपना कार्य विस्तार बहुत तेजी से करना चाहता है। उसी दृष्टि से संगठन ने विभिन्न राज्यों की अपनी इकाइयों को सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ा है। ताकि उनकी कर्तव्यनिष्ठता योग्यता और सामर्थ्य का उचित परिणाम में उपयोग हो सके। जिससे नवीन कार्यकर्ता अधिक परिमाण में श्रेष्ठ योग्यता के साथ अपने दैनिक व्यक्तिगत जीवन में और पारिवारिक सामाजिक जिम्मेदारियों को पूर्ण करते हुए राष्ट्रहित की भावना के साथ अपने जीवन को आहूत करें एवं “माय कंट्री इज माय कैरियर” को अपना जीवन वाक्य बनाएं।

देवेश की नियुक्ति से फरीदाबाद में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने नए संचार से यूथ फॉर नेशन के मिशन आत्मनिर्भर भारत में बड़े चढ़कर कार्य करने का भरोसा दिलाया ।।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this