HomePress Releaseदुकान से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने डीलर...

दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने डीलर चौक से किया काबू

Published on

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 65 की टीम ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विजय है जो बल्लभगढ़ के पहलादपुर गांव का रहने वाला है।

आरोपी को थाना सदर बल्लभगढ़ में 4 दिन पहले दर्ज चोरी के एक मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है जिसमें आरोपी ने डिग गांव में स्थित एक दुकान से एक मोबाइल फोन चोरी किया था। पुलिस को दी अपनी शिकायत में शिकायतकर्ता विलास ने बताया कि उसकी डिग गांव में एक दुकान है।

दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने डीलर चौक से किया काबू

उसने अपना एप्पल का आईफोन-11 मोबाइल प्रिंटर पर रखा था और जब कुछ देर बाद उसने अपना फोन चेक किया तो उसे कहीं नहीं मिला। उसने काफी देर ढूंढने के पश्चात थाने में इसकी चोरी होने की शिकायत दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की गई।

क्राइम ब्रांच 65 की टीम ने इस मामले में आरोपी विजय को फरीदाबाद के सेक्टर 64 स्थित डीलर चौक से काबू किया जहां वह इस मोबाइल को बेचने की फिराक में था। आरोपी के कब्जे से एप्पल का मोबाइल बरामद किया गया है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this