फरीदाबाद में विकराल रूप ले रहा है डेंगू 302 लोग आए चपेट में, कल ही आए 5 नए मामले

फरीदाबाद में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे है ऐसे में लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जहा एक और महामारी की संख्या कम हो रही है तो वही दूसरी ओर डेंगू लगातार अपने पैर पसार रहा है शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के पांच मरीजों की पुष्टि की है ।

जिसके बाद लोगो में डेंगू खौफ और बड गया है कल मामले आने के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ कर 302 हो गयी है ।

फरीदाबाद में विकराल रूप ले रहा है डेंगू 302 लोग आए चपेट में, कल ही आए 5 नए मामले

अगर बात करे पिछले कई दिनों की तो इस दौरान 26 नए मरीज मिले है जिससे अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। इसी के साथ एक बार फिर आईसीयू बेड एक बार फिर भरने शुरू हो गए है इससे मरीजों की परेशानिया लगातार बढ़ती जा रही है।

सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है ऐसे में डेंगू और वायरल बुखार की बीमारी भी लगातार बढ़ रही है ।शनिवार को भी सिविल अस्पताल बीके और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की सामान्य ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है कई बार तो डेंगू इतना बढ़ जाता है।की मरीज गंभीर अवस्था में इलाज कराने पहुंचते है।

लेकिन उनके लिए बेड तक नहीं मिलते अस्पताल में बीएड न होने के कारण मरीजों को निजी अस्पताल में रेफेर कर दिया जाता है इस दौरान मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सतर्क हो गई है। टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में घर-घर जाकर लार्वा की जांच की। लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए।

वही जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रामभगत का कहना है की शनिवार डेंगू के पांच नए मामले आए हैं। इसके बाद डेंगू के कुल मामलों की संख्या 302 हो गई है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रोफेसर डॉ. प्रवीन मलिक ने बताया कि यह मौसम डेंगू के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है।

सुबह और शाम के मौसम में नमी और दिन में उमस डेंगू लार्वा को पनपने में मदद करती है। डेंगू का लार्वा केवल साफ पानी में पनपता है। एक चम्मच पानी में इसका लार्वा पनप सकता है इसलिए लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। घर के आसपास या छतों पर रखें खाली बर्तनों में कहीं भी साफ पानी जमा नहीं होने दें।

पानी जमा होने पर उसमें केरोसिन ऑयल या सरसों का तेल, गाड़ियों की सर्विस से निकलने वाला काला तेल इसमें डालें।डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से लगातार एंटी लार्वा गतिविधियां चलाई जा रही हैं। विभाग की टीम घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रही है। अब तक आठ हजार से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago