HomeIndia115 सालों में चार बार किसानों के आगे घुटने टेकने को मजबूर...

115 सालों में चार बार किसानों के आगे घुटने टेकने को मजबूर हुई भारत सरकार

Published on

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानो के आगे आखिरकार मोदी सरकार को झुकना ही पड़ा। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानो के आगे हार मान ली और तीनों कानून वापस ले ही लिए। पिछले 7 साल में यह शायद पहला मौका है जब प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने कोई कानून वापस लिया या अपना फैसला पलटा। इससे पहले भी किसानों ने 3 मौकों पर दिल्ली में बैठे हुक्मरानों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। लेकिन यह आंदोलन इन तीनों में से सबसे लंबे समय तक चलने वाला आंदोलन रहा। किसानों ने हार नहीं मानी और सरकार को झुकने पर मजबूर किया।

1907 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह की ‘पगड़ी संभाल जट्‌टा’ लहर के अलावा सर छोटूराम और महेंद्र सिंह टिकैत ने भी तत्कालीन सरकारों को खेती से जुड़े कानून वापस लेने को मजबूर कर दिया था। आइए जानते हैं, भारत में किसानों ने कब-कब सरकारों को झुकाया।

115 सालों में चार बार किसानों के आगे घुटने टेकने को मजबूर हुई भारत सरकार

1. अंग्रेजों के विरुद्ध खड़े हुए शहीद-ए-आजम के चाचा

115 सालों में चार बार किसानों के आगे घुटने टेकने को मजबूर हुई भारत सरकार

वर्ष 1907 में ब्रिटिश सरकार तीन खेती कानून लेकर आई। इन कानूनों के अनुसार किसानों की जमीन जब्त हो सकती थी। तब किसानों ने पंजाब औपनिवेशीकरण कानून, बढ़े हुए राजस्व और पानी का रेट बढ़ाने का विरोध किया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह ने सभी किसानों को एकत्रित किया।

  • जब्त हो सकती थी किसानों की जमीन
115 सालों में चार बार किसानों के आगे घुटने टेकने को मजबूर हुई भारत सरकार

21 अप्रैल 1907 को अजीत सिंह ने रावलपिंडी की बड़ी मीटिंग कर भाषण दिया। अंग्रेज सरकार ने उनके भाषण को बगावत माना और दफा 124ए के तहत मुकदमा दर्ज किया। पूरे पंजाब में ऐसी कुल 33 बैठकें हुई जिनमें से 19 में अजीत सिंह मुख्य वक्ता थे। पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाला लाजपत राय भी इन बैठकों का हिस्सा थे।

  • वर्ष 1907 में रद्द हुए कानून
115 सालों में चार बार किसानों के आगे घुटने टेकने को मजबूर हुई भारत सरकार

ब्रिटिश अफसर लाई किचनर को भय था कि आंदोलन से सेना और पुलिस में भर्ती किसानों के बेटे बगावत कर सकते हैं। पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर को भी यही आशंका थी। इसके बाद अंग्रेज सरकार ने झुकते हुए मई 1907 में कानून रद्द कर दिए। साथ ही लाला लाजपत राय और अजीत सिंह को 6 महीने बर्मा की जेल में डाल दिया। इसके बाद 11 नवंबर 1907 को दोनों की रिहाई हुई।

2. किसानों के मसीहा बने सर छोटूराम

115 सालों में चार बार किसानों के आगे घुटने टेकने को मजबूर हुई भारत सरकार

सर छोटूराम को सन् 1937 में किसानों व मजदूरों के लिए किए गए संघर्ष की वजह से ‘नाइट’ की उपाधि दी गई । उन्हें किसानों का मसीहा भी कहा गया।

  • साहूकार पंजीकरण एक्ट
115 सालों में चार बार किसानों के आगे घुटने टेकने को मजबूर हुई भारत सरकार

यह कानून 2 सितंबर 1938 को प्रभावी हुआ था। इस एक्ट के अनुसार कोई भी साहूकार बिना पंजीकरण के किसी को कर्ज नहीं दे पाएगा। साथ ही किसानों पर अदालत में मुकदमा नहीं कर पाएगा।

  • गिरवी जमीनों की मुफ्त वापसी एक्ट
115 सालों में चार बार किसानों के आगे घुटने टेकने को मजबूर हुई भारत सरकार

9 सितंबर 1938 को यह कानून प्रभावी साबित हुआ। क्योंकि इस अधिनियम के तहत जो जमीनें 8 जून 1901 के बाद कुर्की से बेची गई और 37 साल से गिरवी चली आ रही थीं, वो सारी जमीनें किसानों को वापस दिलवाई गईं।

  • कृषि उत्पाद मंडी अधिनियम
115 सालों में चार बार किसानों के आगे घुटने टेकने को मजबूर हुई भारत सरकार

5 मई 1939 से कृषि उत्पाद मंडी अधिनियम को लागू किया गया। इसके तहत नोटिफाइड एरिया में मार्केट कमेटियां बनाई गई। एक रिपोर्ट के अनुसार किसानों को फसल का मूल्य केवल 60 प्रतिशत ही मिल पाता था। 40 प्रतिशत मूल्य आढ़ती, तुलाई, रोलाई, मुनीमी, पल्लेदारी औ अन्य में कट जाता था। इस एक्ट के तहत किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलवाने का नियम बना।

  • कर्जा माफी अधिनियम
115 सालों में चार बार किसानों के आगे घुटने टेकने को मजबूर हुई भारत सरकार

8 अप्रैल 1935 में किसानों व मजदूरों को सूदखोरों से मुक्त कराने के लिए इस ऐतिहासिक अधिनियम को बनाया गया। इस कानून के तहत अगर कर्ज का दोगुना पैसा दिया जा चुका है तो ऋणी ऋण मुक्त समझा जाएगा। इसके तहत कर्ज माफी बोर्ड बनाए गए। दाम दुप्पटा का नियम लागू किया। इसके अनुसार दुधारू पशु, बछड़ा, ऊंट, रेहड़ा, घेर, गितवाड़ आदि आजीविका के साधनों को नीलाम नहीं किया जा सकता।

3. सरकार के पास जाने में नहीं बल्कि अपने पास बुलाने में रखते थे यकीन

115 सालों में चार बार किसानों के आगे घुटने टेकने को मजबूर हुई भारत सरकार

भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत ने 32 साल पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को ठप कर दिया था। उस समय केंद्र में राजीव गांधी की सरकार थी जिन्हें टिकैत ने झुकने के लिए मजबूर कर दिया था। किसानों को अपने हक के लिए लड़ना सिखाने वाले टिकैत के एक इशारे पर लाखों किसान जमा हो जाते थे। किसानों की मांगें पूरी कराने के लिए वह सरकारों के पास जाने में नहीं बल्कि सरकारों को अपने पास बुलाने में यकीन रखते थे।

  • सात दिन में ऐसे मनवाईं अपनी मांगें
115 सालों में चार बार किसानों के आगे घुटने टेकने को मजबूर हुई भारत सरकार

महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में किसानों के कई आंदोलन हुए लेकिन एक आंदोलन ऐसा था, जिसे देखकर तत्कालीन केंद्र सरकार भी बौखला गई थी। 25 अक्टूबर, 1988 को टिकैत ने नई दिल्ली के मशहूर बोट क्लब में बड़ी किसान पंचायत की। 14 राज्यों के किसानों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

115 सालों में चार बार किसानों के आगे घुटने टेकने को मजबूर हुई भारत सरकार

तकरीबन पांच लाख किसानों ने विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक कब्जा कर लिया। सात दिन तक चले इस किसान आंदोलन के आगे तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी को झुकना ही पड़ा। इसके बाद ही टिकैत ने अपना धरना खत्म किया।

4. दिल्ली के बॉर्डर पर किया किसानों ने कब्जा

115 सालों में चार बार किसानों के आगे घुटने टेकने को मजबूर हुई भारत सरकार

साल 2020 में लोकसभा में तीन खेती कानून पास होने बाद नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ किसानों ने आंदोलन शुरू कर दिया था। इस आंदोलन की शुरुआत पंजाब से हुई थी और धीरे-धीरे यह हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों में फैल गया।

115 सालों में चार बार किसानों के आगे घुटने टेकने को मजबूर हुई भारत सरकार

किसानों ने दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर कब्जा जमा लिया था। पिछले एक साल से किसान टेंट गाड़कर सड़कों पर बैठे हैं। यह किसानों का सबसे लंबा चलने वाला आंदोलन रहा।

  • किसानों के आगे झुकी मोदी सरकार
115 सालों में चार बार किसानों के आगे घुटने टेकने को मजबूर हुई भारत सरकार

मौजूदा किसान आंदोलन को 26 नवंबर यानी आज एक साल पूरा हो गया है। इससे हफ्तेभर पहले 19 नवंबर की सुबह गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया और इसमें किसानों की मुख्य मांग मानते हुए अपनी सरकार के तीनों खेती कानून वापस लेने की घोषणा कर दी।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this