HomeUncategorizedहरियाणा रोडवेज की नई बसों में घूमेंगे यात्री, 809 के बाद 500...

हरियाणा रोडवेज की नई बसों में घूमेंगे यात्री, 809 के बाद 500 नई बसों का मिला तोहफा

Published on

परिवहन मंत्री हरियाणा मूलचंद शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग को निरंतर मजबूत करने के साथ-साथ जनता की सेवा के उद्देश्य से इसे और अधिक पारदर्शी भी बनाया जा रहा है। रोडवेज यूनियन भी अगर विभाग को मजबूत बनाने में आगे आएंगी और सहयोग करेंगी, तो निसंदेह परिवहन विभाग लोगों को अच्छी यातायात सेवा की देने में और अधिक समर्थ बनेगा। रोडवेज विभाग को मजबूत बनाने के लिए अभी हाल ही में 809 रोडवेज बसों की खरीद की गई है तथा आने वाले समय में 500 और नई बसें खरीदी जाएंगी।

परिवहन मंत्री ने यह बात आज हरियाणा परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ हरियाणा निवास में आयोजित बैठक के दौरान कही। उन्होंने बैठक में कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों द्वारा रखी गई मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और उनका जल्द समाधान करने का आश्वसान दिया।

हरियाणा रोडवेज की नई बसों में घूमेंगे यात्री, 809 के बाद 500 नई बसों का मिला तोहफा

उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग निरंतर कर्मचारियों के हित में फैसले ले रहा है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के हित में ऐसे फैसले लिए हैं, जो पिछले 40 वर्षों में नहीं लिए गए। इसी कड़ी में अब कर्मचारियों को पिछले वर्षों का बोनस दिया जाएगा। साथ ही, उनकी वर्दी की मांग को भी जल्द पूरा करने के लिए अधिकरियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में पिछले दिनों 2 हजार 500 से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जा चुका है।

हरियाणा रोडवेज की नई बसों में घूमेंगे यात्री, 809 के बाद 500 नई बसों का मिला तोहफा

मूलचंद शर्मा ने कहा कि कर्मचारी यूनियनों की समय-समय पर अधिकतर मांगों को पूरा किया जाता रहा है तथा यूनियनों की ओर से आने वाले सुझावों पर भी सकारात्मक रूप से विचार-विमर्श कर उन्हें लागू किया जाता है। कर्मचारी परिवहन विभाग की रीढ़ हैं और विभाग को उनके हित में फैसले लेने में कोई संकोच भी नहीं है।

हरियाणा रोडवेज की नई बसों में घूमेंगे यात्री, 809 के बाद 500 नई बसों का मिला तोहफा

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुसार विभाग में भ्रष्टाचार की संभावनाओं पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके रहते विभाग में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग का काम जनभावनाओं के अनुरूप जनता को अच्छी व पारदर्शी सेवाएं देना है।

हरियाणा रोडवेज की नई बसों में घूमेंगे यात्री, 809 के बाद 500 नई बसों का मिला तोहफा

उन्होंने यूनियन के सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे इस बात को मन से निकाल दें कि विभाग को निजीकरण की ओर ले जाया जा रहा है, बल्कि विभाग में निरंतर नई भर्ती करने व नई बसें खरीदकर विभाग को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने सभी यूनियन के पदाधिकारियों को सुझाव दिया कि वे अलग-अलग यूनियन न बनाकर एक ही यूनियन बनाएं और यह यूनियन जाति, समुदाय व धर्म के आधार पर न बनाई जाएं।

हरियाणा रोडवेज की नई बसों में घूमेंगे यात्री, 809 के बाद 500 नई बसों का मिला तोहफा

इस मीटिंग में परिवहन मंत्री के आव्हान पर सभी अधिकतर कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों ने यूनियन के चुनाव करवाने की बात पर सहमति जताई। इस मीटिंग में परिवहन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन व महानिदेशक वीरेंद्र दहिया समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Latest articles

पंजाबी समाज को मिले राजनीति में उसका वाजिब हक़ : भारत अशोक अरोड़ा

पंजाबी समाज के राजनीति में योगदान और उचित महत्व ना दिये जाने से नाराज़...

“नशा मुक्त भारत पखवाडा” के अन्तर्गत फरीदाबाद पुलिस कर रही सराहनीय कार्य, नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश, पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में फरीदाबाद...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 532 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अंतर्गत नशे पर प्रहार करते हुए 520 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया...

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में...

More like this