HomeSportsखेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 की यह है तैयारियां, सीएम ने दिए...

खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 की यह है तैयारियां, सीएम ने दिए यह निर्देश

Published on

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए एक राज्य स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। समिति की अध्यक्षता खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री संदीप सिंह करेंगे। यह समिति 5 से 14 फरवरी, 2022 के बीच पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली राज्य में होने वाले खेलों के लिए आवास, खानपान, परिवहन, समारोहों, आयोजन दिवसों और खेल उपकरणों की खरीद के संबंध में 25 खेल व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की तैयारी की समीक्षा के लिए सह-समन्वय आयोजन समिति की आयोजित दूसरी बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।

खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 की यह है तैयारियां, सीएम ने दिए यह निर्देश

खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री, संदीप सिंह भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में भारत सरकार के अधिकारी भी वर्चुअली जुड़े। बैठक में निदेशक, खेल और युवा मामले, पंकज नैन ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की तैयारियों के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत और सुव्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए हैं।

खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 की यह है तैयारियां, सीएम ने दिए यह निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि विभिन्न खेल परिसरों, हॉकी स्टेडियम और बैडमिंटन हॉल, ऑडिटोरियम और एथलेटिक स्टेडियम के विकास कार्य पूरे होने वाले हैं और दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इनकी तैयारियों की साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में पंचकूला से यमुनानगर के बीच साइकिलिंग प्रतियोगिता होगी। मुख्यमंत्री इन आयोजन स्थलों का स्वयं जायजा भी लेंगे।    

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभंकर ’धाकड़’ और थीम सॉन्ग तैयार कर लिया गया है। इसके लॉन्च और प्रमोशन सेरेमनी की तारीखें जल्द ही तय की जाएंगी।

खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 की यह है तैयारियां, सीएम ने दिए यह निर्देश

मुख्यमंत्री ने खेल विभाग के अधिकारियों को खेल की निगरानी की जिम्मेदारी जिला खेल और युवा मामलों के अधिकारियों (डीएसओ) को देने और खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और निकट भविष्य में खेल विभाग में इंजीनियरिंग विंग स्थापित करने की संभावनाओं का पता लगाने के भी निर्देश दिए।

एचएसवीपी द्वारा एक जनवरी, 2022 से 10 खेल परिसरों को खेल विभाग को सौंप दिया जाएगा। इन स्टेडियमों का वार्षिक रखरखाव खेल विभाग द्वारा किया जाएगा।

खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 की यह है तैयारियां, सीएम ने दिए यह निर्देश

हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्तीय आयुक्त, राजस्व, आपदा प्रबंधन और चकबंदी विभाग, संजीव कौशल, अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण (B & R) और वास्तुकला विभाग आलोक निगम, अतिरिक्त मुख्य सचिव, विकास एवं पंचायत विभाग, अमित झा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त एवं योजना विभाग, टी.वी.एस.एन प्रसाद, प्रधान सचिव, खेल एवं युवा मामले विभाग, ए.के. सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान, वी. उमाशंकर, उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this