HomeUncategorizedयमुना एक्सप्रेस-वे का बदला जाएगा नाम, जाने क्या होगा नया नाम?

यमुना एक्सप्रेस-वे का बदला जाएगा नाम, जाने क्या होगा नया नाम?

Published on

उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की संभावना है। इंडिया टुडे के मुताबिक़, 25 नवंबर को गौतम बौद्ध नगर जिले के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शिलान्यास समारोह के दौरान नाम बदलने की संभावना है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे, जहां एक्सप्रेस-वे का नाम बदलने की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

यमुना एक्सप्रेस-वे का बदला जाएगा नाम, जाने क्या होगा नया नाम?

नाम ना छापने की शर्त पर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से इंडिया टुडे ने लिखा, एक्सप्रेसवे का नाम बदलने का फैसला भारत में सबसे पसंदीदा राजनेताओं को सम्मान देने के लिए लिया गया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे का बदला जाएगा नाम, जाने क्या होगा नया नाम?

अटल बिहारी वाजपेयी का सभी पार्टियां सम्मान करती हैं और एक्सप्रेस-वे का नाम बदलना आने वाली पीढ़ियों को उनकी महानता की याद दिलाएगा।”

आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेस-वे 6 लेन का है और 165 किलोमीटर लम्बा है, फिलहाल यह भारत का तीसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है।

यमुना एक्सप्रेस-वे का बदला जाएगा नाम, जाने क्या होगा नया नाम?

यमुना एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में आगरा में NH-2 पर कुबेरपुर के साथ ग्रेटर नोएडा में परी चौक को जोड़ता है। इसे दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-2) या मथुरा रोड से भीड़भाड़ कम करने के लिए बनाया गया था।

Latest articles

फरीदाबाद में दो नई परियोजनाओं से बढ़ेगी जनसुविधा

फरीदाबाद शहर में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम ने दो...

फरीदाबाद में मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने किया चमत्कार, म्यांमार के बौद्ध भिक्षु का लीवर, किडनी किया Transplant

मेट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर रविवार से टोल वसूली शुरू, दिल्ली–गुरुग्राम यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क

द्वारका एक्सप्रेसवे से यात्रा करने वालों के लिए अब सफर थोड़ा महंगा होने...

More like this