Categories: CrimeGovernment

अब पुलिस भी बनी हैवान; दो लड़कियों साथ किया दुष्कर्म, अब कौन करेगा लड़कियों की रक्षा

हरियाणा में लगातार कुछ न कुछ ऐसा मामले सामने आते रहते है जिससे सभी लोग परेशान है।ऐसे में बात करे लड़कियों की तो वो आज की डेट में बिलकुल सुरक्षित नहीं है। अगर बात करे सुरक्षा की तो कही न कही इसमें एक लड़की पुलिस के पास जाकर खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित समझती है। लेकिन आज की तारीख में तो पुलिस तक हैवान बने हुए है।

ऐसा ही एक मामला स्पा सेंटर में काम करने वाली दो लड़कियों का सामने आया है।जिसमे पश्चिम बंगाल की दो लड़कियों के साथ हरियाणा पुलिस की खाकी वर्दी यानी पुलिस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।वही बता दे की बंगाल की दो लड़कियों ने थाने में तैनात हेड कांस्टेबल,होमगार्ड और एक अन्य पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत के बाद केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अब पुलिस भी बनी हैवान; दो लड़कियों साथ किया दुष्कर्म, अब कौन करेगा लड़कियों की रक्षा

इस मामले में एसएसपी राजेश कुमार कुमार ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है तो वही जिस समय हेड कॉन्स्टेबल अनिल को गिरफ्तार किया गया उस समय वो नशे में धुत था। वही बताया जा रहा है कि वारदात के समय भी वो नशे में ही था।
अगर बात करें पूरी वारदात की तो नशे में ही होमगार्ड जितेंद्र और अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ पीसीआर की गाड़ी में उन लड़कियों के घर पर पहुंचा और उन्हें पीसीआर में बैठा कर ले गया। पुलिस पीसीआर की गाड़ी देखकर कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने भी कुछ नहीं बोला।

जानकारी के मुताबिक जितेंद्र हेड कांस्टेबल अनिल होमगार्ड जितेंद्र और उनके तीसरे साथी धर्मेंद्र को पुलिस ने दोपहर बाद शनिवार को रेवाड़ी कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले तीनों का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। अदालत से तीनों को रिमांड पर लेकर पुलिस की प्लानिंग क्राइम सीन को रिक्रिएट करने की है।

पीड़ित लड़कियों ने गुरुवार रात को ही इसकी शिकायत रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में कर दी थी पुलिस ने इसके 18 घंटे बाद ही यानी शुक्रवार शाम को हेड कॉन्स्टेबल अनिल होमगार्ड जितेंद्र और उनके तीसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया था।

सूत्रों के अनुसार, रेप का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जिस समय हेड कॉन्स्टेबल अनिल को गिरफ्तार किया, उस समय वह शराब में धुत था। वह काफी देर तक हंगामा करते हुए पुलिसवालों के साथ ही उलझता रहा। पुलिस अब हेड कॉन्स्टेबल अनिल की कुंडली खंगालने में लगी है।

दुष्कर्म का शिकार हुई दोनों लड़कियां रेवाड़ी के ही एक स्पा सेंटर में काम करती हैं और हुडा बाइपास स्थित एक टाउनशिप में कमरा किराए पर लेकर रहती हैं। रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल अनिल गुरुवार रात होमगार्ड जितेंद्र और अपने साथी धर्मेंद्र के साथ पुलिस PCR की गाड़ी में लड़कियों के कमरे पर पहुंचा और उन्हें अपने साथ बैठाकर ले गया।

टाउनशिप से निकलने के बाद हेड कॉन्स्टेबल अनिल ने दोनों लड़कियों को पुलिस PCR से उतारकर धर्मेंद्र की गाड़ी में बैठाया और एक होटल में ले गया। वहां आरोपियों ने दोनों लड़कियों से दुष्कर्म किया। लड़कियों ने किसी तरह वारदात की जानकारी स्पा सेंटर के मालिक को दी जिसने पुलिस में शिकायत दी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago