Homeइस कपल ने बनाया मिट्टी का अनोखा घर, सर्दी, गर्मी, बरसात का...

इस कपल ने बनाया मिट्टी का अनोखा घर, सर्दी, गर्मी, बरसात का नहीं होता असर

Published on

अपना घर लेना हर किसी का सबसे बड़ा सपना होता है। यह सपना साकार करने के लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। घर बनाना आसान काम नहीं है। इसके लिए काफी मेहनत लगती है। लोग अपने इस सपने को पूरा करने के लिए लोन लेते हैं, तो कुछ लोगों के पास इसका भी सहारा नहीं होता है और उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हो पाती है।

हर जोड़ा चाहता है कि वह अपनी जिंदगी एक आलिशान घर में बिताये। ऐसे ही इन दिनों एक कपल का घर काफी चर्चा में है। इस घर को देखने के बाद लोग न केवल हैरान हो रहे हैं, बल्कि इससे इन्सपायर भी हो रहे हैं। इस कपल ने अपने हाथों से मिट्टी का एक घर बनाया है, जो दो फ्लोर का है और बेहद खूबसूरत है।

इस कपल ने बनाया मिट्टी का अनोखा घर, सर्दी, गर्मी, बरसात का नहीं होता असर

बाहर से दिखने पर ही यह घर लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस कपल से कई लोगों ने घर के बारे में जानकारी भी ली है। ये कपल पुणे के रहने वाले हैं, जिनका नाम युगा अखारे और सागर शिरुडे है। दोनों ने एक दिन बैठकर प्लान किया था कि वो महाराष्ट्र के वाघेश्वर गांव में अपना एक फार्महाउस बनाएंगे, जिसमें बांस और मिट्टी का इस्तेमाल। लोगों ने उन्हें बताया कि इस इलाके में बारिश होती है, उनका घर पानी में बह जाएगा। दोनों अपनी चीजों पर अड़े रहे।

इस कपल ने बनाया मिट्टी का अनोखा घर, सर्दी, गर्मी, बरसात का नहीं होता असर

उन्होंने जो सोचा वह कर के दिखाया। लोग भी उनके कारनामे से हैरान हो गए हैं। दोनों ने अपने इस घर में सिर्फ 4 लाख रुपये लगाए हैं। जिसके बाद उनका ये ‘मिट्टी महल’ तैयार हुआ। अपने इस घर में उन्होंने लोकल मटीरियल का इस्तेमाल किया और कई चीजों को रीसाइकल भी किया। कपल ने बताया कि- हमने इस घर को बनाने के लिए बांस, लाल मिट्टी और घास का इस्तेमाल किया है।

इस कपल ने बनाया मिट्टी का अनोखा घर, सर्दी, गर्मी, बरसात का नहीं होता असर

इस तकनीक के बारे में कहा जाता है कि यह घर को मजबूत करती है। घर के इस्तेमाल हुई मिट्टी में उन्होंने भूसी, गुड़ और हरड़ के पौधे के रस मिलाया है। इसके बाद नीम, गऊ मूत्र और गोबर को भी मिलाया गया. तब जाकर इस मिट्टी से ईंटों और बैंबू को चिपकाया गया और मजबूत घर बना।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this