फरीदाबाद: स्मार्ट सिटी फरीदाबाद हरियाणा का प्रमुख औद्योगिक केंद्र माना जाता है।जनसंख्या के लिहाज से यह हरियाणा के जिलों में सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला है।दिल्ली, गुड़गाँव, और उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों से घिरे होने के कारण फरीदाबाद की भौगोलिक स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है।
अपने उद्योग के साथ-साथ फरीदाबाद आम लोगों में अपने पर्यटन के लिए भी काफी मशहूर है । फरीदाबाद के पर्यटक आकर्षणों में बदखल झील, राजा नाहर सिंह पैलेस, शिरडी साईं बाबा मन्दिर, शिव मन्दिर, सेंट मेरी चर्च, धौज झील, अरावली गोल्फ कोर्स, नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम और सेक्टर 12 का टाउन पार्क आता है।
सेक्टर-12 का टाउन पार्क शहर का सबसे बड़ा पार्क है। लगभग 43 एकड़ में फैला यह पार्क देशभक्ति के जज्बे को अपने अंदर संजोए है। यहां 250 फीट ऊंचा तिरंगा है जो विश्व के सबसे ऊंचा तिरंगो में गिना जाता है।
यह एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ आनंद और आराम कर सकते हैं। इस पार्क की हरियाली के बीच अब लोग किताबें पढ़ने का भी लुफ्त उठा सकेंगे क्योंकि यहां अटल लाइब्रेरी बनाने का काम फिर से शुरू होने जा रहा है।
बहुत समय से टाउन पार्क में लोगों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी बनाने की बात चल रही थी लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इस पर अमल नहीं हो सका। पूर्व उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने 25 दिसंबर 2019 को लाइब्रेरी का शिलान्यास किया था। लेकिन अब लॉकडाउन के बाद इस अटल लाइब्रेरी को बनाने की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
क्या होगी इस लाइब्रेरी की खासियत
इस काम को पूरा करने के लिए 6 महीने की समय सीमा तय की गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 6 महीने बाद टाउन पार्क मे आने वाले सभी लोग इस भव्य अटल लाइब्रेरी का इस्तेमाल कर सकेंगे।
Written by: Vikas Singh
एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…
लोक सभा निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि सही प्रशिक्षण लेने के उपरांत कार्य…
मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…
एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…
श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…
आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…