Categories: Uncategorized

साध्वी प्राची ने राहुल गांधी को बताया फेलीअर बच्चा, बोली- इनका होमवर्क भी चाइनीज है

विश्व हिंदू परिषद की फ़ायरब्रांड नेता डॉ साध्वी प्राची ने राहुल गांधी को कांग्रेस का फेलीअर बच्चा कहा है। साध्वी प्राची ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उनका होमवर्क भी चीनी दिखता है। दरअसल, चीन सीमा विवाद पर राहुल और केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए आरोपों पर साध्वी प्राची ने यह बात कही है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी भारत-चीन हिंसक झड़प को लेकर केंद्र सरकार से बेतुके सवाल उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर सरकार से पूछा है कि भारतीय सैनिकों को बिना हथियार के वहां क्यों भेजा गया।

डॉ साध्वी प्राची
डॉ साध्वी प्राची हवन करते हुए

इसके अलावा राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि मोदी जी चुप क्यों हैं। मोदी जी क्यों छुपा रहे हैं हमें बताएं कि सीमा पर क्या हुआ। राहुल की और से पूछे जा रहे इन्हीं सवाल को लेकर साध्वी प्राची ने राहुल को अब अड़े हाथों लिया है।

देश की सेना पर हमला करना नेहरू वंश का स्वभाव बन गया है, अगर आपने देश का नमक खाया है, तो शहीदों पर राजनीति न करें

साध्वी डॉक्टर प्राची दीदी

चीन के साथ आखिर रिश्ता क्या है

प्रतीकात्मक तस्वीर

डॉ साध्वी प्राची ने राहुल गांधी और चीनी राष्ट्रपति के संबंधों पर भी सवाल उठाया है और पूछा है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ राहुल गांधी का क्या संबंध है। मुझे लगता है कि शी जिनपिंग की पार्टी के साथ राहुल का गठबंधन है। यही कारण हो सकता है कि वह ऐसी भाषा बोल रहे हैं और अपनी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के बीच समानता है। दोनों एक ही हैं।

देश भर से सवाल कर रहे है

राहुल गांधी के भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प को लेकर बार-बार पीएम मोदी से सवाल किए जाने पर साध्वी प्राची ने कहा कि राहुल प्रधानमंत्री से सवाल नहीं पूछ रहे हैं बल्कि पूरे देश से कर रहे हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है।

साध्वी प्राची ने राहुल को समझौते की याद दिलाई

डॉ साध्वी प्राची ने राहुल गांधी को यह भी याद दिलाया कि नरसिंहराव सरकार और देवेगौड़ा सरकार ने चीन के साथ क्या करार किया था। साध्वी ने कहा कि उसी समझौते के तहत, हमारे देश की सेना ने वह किया है जो कांग्रेस सरकार ने समझौते में लिखा था।

दरअसल, भारत ने चीन के साथ एक समझौता किया है कि दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे पर हथियार नहीं उठाएंगे और यही कारण है कि 15 जून को हुई हिंसक झड़प में हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

बलिदानी सैनिकों के घर जाएं राहुल

डॉ साध्वी प्राची ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें बलिदानी सैनिकों के घर जाना चाहिए। साध्वी ने कहा कि बलिदानी सैनिकों की शवयात्रा शांत भी नहीं हुई है और आज उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

नेहरू खानदान के इस बच्चे की कितनी गंदी राजनीति है। देश की सेना पर बार बार हमला बोलना ये नेहरू खानदान की फितरत बन गई है। अगर देश का नमक खाया है तो बलिदानी सैनिकों की बलिदानी पर राजनीति न करें और बलिदानी सैनिकों के घर जाएं। क्योंंकि बलिदानी सैनिकों के घर में तीर्थ होता है

साध्वी प्राची : बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

डॉ साध्वी प्राची ने चीन के साथ हिंसक झड़प में बलिदानी हुए भारतीय सेना के जवानों का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय पूरा देश सदमे में है और हमने 20 सैनिकों को खो दिया है। देश उनकी बलिदान को नहीं भूल सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बलिदानी सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago