HomeCrimeइस JJP नेता पर चली कानून की छड़ी, दुष्कर्म के आरोप में...

इस JJP नेता पर चली कानून की छड़ी, दुष्कर्म के आरोप में हुआ गिरफ्तार, पीड़िता ने कही हैरान करने वाली बातें

Published on

हरियाणा के जजपा नेता पर एक महिला एएसआई ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सीआईए-2 पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को भगाने में मदद करने वाले एक अन्य युवक को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आज दोनों आरोपी अदालत में पेश होने थे।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी संदीप निवासी गढ़ी को सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह की अगुवाई में एएसआई प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, एचसी बिजेंद्र सिंह तथा सिपाही जयवीर सिंह की टीम द्वारा जुहू मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस JJP नेता पर चली कानून की छड़ी, दुष्कर्म के आरोप में हुआ गिरफ्तार, पीड़िता ने कही हैरान करने वाली बातें

पुलिस ने सुरेंद्र उर्फ काला निवासी खुराना जिसने आरोपी संदीप को भगाया था, उसे भी पकड़ लिया है। एक महिला ASI की शिकायत पर दर्ज मामले के अनुसार वह शादीशुदा है, लेकिन पति से अलग रहती है। जनवरी 2016 में संदीप उसे मिला और कहा कि वह अविवाहित है और उससे शादी करना चाहता है। उसने झूठी बातें बोल कर उसके साथ दोस्ती का रिश्ता बना लिया।

इस JJP नेता पर चली कानून की छड़ी, दुष्कर्म के आरोप में हुआ गिरफ्तार, पीड़िता ने कही हैरान करने वाली बातें

फिर एक दिन संदीप उसके घर जूस लेकर पहुंचा जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इस बात का फायदा उठाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसी दौरान उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। इसके बाद से आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा। वर्ष 2018 में आरोपी उसके घर से 20 तोले सोने की ज्वैलरी निकाल कर ले गया और पूछने पर बताया कि वह जुए में हार गया।

पहले गर्भ गिराया फिर जान से मारने की दी धमकी

इस JJP नेता पर चली कानून की छड़ी, दुष्कर्म के आरोप में हुआ गिरफ्तार, पीड़िता ने कही हैरान करने वाली बातें

पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2020 में वह गर्भवती हुई थी। इस बारे में जब उसने संदीप को बताया और उससे शादी करने के लिए कहा, लेकिन जनवरी 2021 में संदीप अपनी पत्नी सुमन के साथ उसके घर आया और गर्भ गिराने की बात कहने लगा।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ आरोपी संदीप गढ़ी।

जब पीड़िता ने गर्भ गिराने से मना कर दिया तो संदीप ने उसे नीचे धक्का देकर गिरा दिया और उसकी पत्नी ने पीड़िता के मुंह में दवा डाल दी। जिसकी वजह से गर्भपात हो गया और पिस्तौल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। संदीप, उसकी पत्नी और एक युवक गौरव द्वारा उसका शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण किया गया।

इंस्पेक्टर नन्ही कर रही है जांच

इस JJP नेता पर चली कानून की छड़ी, दुष्कर्म के आरोप में हुआ गिरफ्तार, पीड़िता ने कही हैरान करने वाली बातें

इसके बाद उसके फोटो पर गंदे-गंदे कमेंट लिखकर थाने में भेजे गए। उक्त शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था और अब पुलिस द्वारा इसे मुंबई से काबू कर लिया गया है। उक्त मामले में आगामी जांच लेडी इंस्पेक्टर नन्ही देवी द्वारा की जा रही है। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Latest articles

फरीदाबाद में बस अड्डों की हुई ऐसी हालत कि लोगों ने लगा दिए आरोप, जिम्मेदार कौन?

फरीदाबाद में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। शहर के ज्यादातर बस...

फरीदाबाद में बस अड्डों की हुई ऐसी हालत कि लोगों ने लगा दिए आरोप, जिम्मेदार कौन?

फरीदाबाद में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। शहर के ज्यादातर बस...

फरीदाबाद में इस एक्सप्रेसवे का कार्य रफ्तार पर, जल्द मिलेगी कार्य समाप्ति की खुशखबरी?

फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अब...

फरीदाबाद का यह शहर हुआ देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल, नाम जान हो जाएंगे हैरान

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड...

More like this