Categories: Government

महामारी में मृतक के परिजनों को हरियाणा सरकार दे रही है 50,000 रुपए की सहायता, जाने पूरा process

हरियाणा सरकार महामारी से प्रभावित मृतक के निकटतम संबंधी को 50 हज़ार रुपये प्रति केस के अनुसार अनुग्रह राशि प्रदान कर रही है। इस संबंध में आवेदक अपना दावा ऑनलाइन सेवा के माध्यम से भेज सकता है जिसके लिए आवेदक को अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से ‘‘अनुग्रह सहायता’’ के संबंध में उपलब्ध दो निर्दिष्ट दस्तावेजों जैसे कि मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति और मृतक की महामारी पोजिटिव निदान वाली रिपोर्ट की प्रति के साथ जमा करवाना होगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे सभी दावों को आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने के 30 दिनों के भीतर निपटाया जाएगा और आधार से जुड़े प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण प्रक्त्रियाओं के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में सहायता प्रदान की जाएगी।

महामारी में मृतक के परिजनों को हरियाणा सरकार दे रही है 50,000 रुपए की सहायता, जाने पूरा process

उन्होंने बताया कि यह योजना हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत भी होगी। इस योजना के अंतर्गत संबंधित जिले के उपायुक्त, सह-अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उचित सत्यापन के बाद लाभार्थी को अनुग्रह राशि जारी करेंगें।

प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे मामलों में जनता की शिकायतों के समाधान के लिए सरकार ने जिला स्तर पर दो शिकायत निवारण समितियों का भी गठन किया है और पीडि़त व्यक्ति अपनी शिकायत संबंधित उपायुक्त या अतिरिक्त उपायुक्त को उनके कार्यालय में जमा करा सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago