Homeव्यापारी ने शादी में छपवाया 4 किलो का इन्विटेशन कार्ड, 1 की...

व्यापारी ने शादी में छपवाया 4 किलो का इन्विटेशन कार्ड, 1 की कीमत जान दंग रह जाएंगे आप

Array

Published on

शादी हर किसी के लिए काफी खास होती है। शादी का दिन बहुत महत्व रखता है। शादियों का सीजन चल रहा है। लोग अपनी शादियों को खास बनाने के लिए अलग-अलग चीजें करते हैं। अपनी बेटे की शादी को खास बनाने के लिए एक गुजराती बिजनेसमैन ने कुछ ऐसा किया था, जिसे जानकर आपको भी अचंभा होगा।

अपनी शादी को यादगगर बनाने के लिए हर कोई तरह-तरह के प्रयास करते हैं। इस बिजनेसमैन ने अपने बेटे की शादी में 4 किलोग्राम का निमंत्रण कार्ड छपवा दिया था।

व्यापारी ने शादी में छपवाया 4 किलो का इन्विटेशन कार्ड, 1 की कीमत जान दंग रह जाएंगे आप

यह कार्ड पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। मेहमानों के बीच कोतुहल का विषय भी बना रहा। इसमें सबसे अचंभित कर देने वाली बात यह थी कि जब यह निमंत्रण कार्ड मेहमानों के पास पहुंचता था तो इसके अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह जाते थे। सबसे पहले तो इस कार्ड की कीमत बता देते हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस कार्ड की कीमत 7 हजार रुपये थी।

व्यापारी ने शादी में छपवाया 4 किलो का इन्विटेशन कार्ड, 1 की कीमत जान दंग रह जाएंगे आप

इतनी रकम जानने के बाद आपके दिमाग में जरूर सवाल आया होगा कि ऐसा भी क्या ख़ास था इस कार्ड में। इस कार्ड में ऐसा बहुत कुछ खास था, जिसे जानने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल, बेहद खूबसूरत दिखने वाले इस कार्ड को डब्बेनुमा बनाया गया था। इसका रंग हल्का गुलाबी था। बॉक्स की तरह दिखने वाले इस कार्ड को खोलने के बाद मेहमानों को इसके अंदर मलमल के कपड़े में चार छोटे-छोटे बॉक्स दिखाई दिए थे।

व्यापारी ने शादी में छपवाया 4 किलो का इन्विटेशन कार्ड, 1 की कीमत जान दंग रह जाएंगे आप

हर बॉक्स की अपनी अलग ही विशेषता थी। बॉक्स में ड्राई फ्रूट्स डाला गया था। कार्ड का कुल वजन 4 किलो 280 ग्राम था। कार्ड के भीतर 7 पेज भी थे। कार्ड के अंदर रखे हुए पेजों में शादी के तीन दिन के कार्यक्रम की सारी डिटेल लिखी गई थी।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this