Categories: FaridabadGovernment

अब हरियाणा की सड़को पर दौड़ेंगी यह नई बसें, इन जिलों से होगा इस परियोजना का शुभारंभ

प्रदेश में खतरनाक साबित हो रहे वायु प्रदुषण स्तर को देखते हुए परिवहन विभाग हरियाणा ने खास योजना तैयार की है. इसके तहत बहुत जल्द हरियाणा में सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों को उतारा जाएगा। राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग इलेक्ट्रिक बसों पर ही नहीं बल्कि टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर की दिशा में भी काम कर रहा है। इसको लेकर परिवहन विभाग हरियाणा ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति के अनुसार प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में हरियाणा सरकार तेजी से काम कर रही है। सबसे पहले एनसीआर क्षेत्र में शामिल हरियाणा के जिलों में यें पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।

अब हरियाणा की सड़को पर दौड़ेंगी यह नई बसें, इन जिलों से होगा इस परियोजना का शुभारंभ

गुरुग्राम और फरीदाबाद में मिनी इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा और यें बसें सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। जो प्रतिदिन 300 से 400 किलोमीटर चलने में सक्षम होगी।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इसके बाद हरियाणा के दूसरे जिलों में यें पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग लंबे रुट्स पर भी इलेक्ट्रिक बसें चलाने की दिशा में काम कर रहा है।

मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हरियाणा में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाने को लेकर भी योजना तैयार की गई है। हरियाणा में चार्जिंग स्टेशन पेट्रोल पंपों पर तो होंगे ही, साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल पर भी बनाए जाएंगे।

यहां पर आने वाले लोग बिना समय गंवाए अपने वाहनों को चार्ज कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदुषण का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है और इसको नियंत्रित करने की दिशा में इस प्रकार के जरुरी कदम उठाना जरूरी हो गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago