HomeLife StyleEntertainmentबॉलीवुड की कुछ मशहूर नाकामयाब शादियां, जिन्होंने शादी पर किया था करोड़ों...

बॉलीवुड की कुछ मशहूर नाकामयाब शादियां, जिन्होंने शादी पर किया था करोड़ों का खर्चा

Published on

बॉलीवुड के सितारों की जिंदगी आम आदमी के जिंदगी से अलग नहीं है। इनकी भी अपनी एक पर्सनल लाइफ है और हर किसी की लाइफ में कुछ न कुछ परेशानियां तो होती ही हैं। कोई भी इमोशनल फैसला लेना जितना हमारे लिए मुश्किल होता है उतना ही इन हस्तियों के लिए। शादियों का सीजन चल रहा है लेकिन आज हम शादियों के बारे में नहीं बल्कि तलाक के बारे में बात करेंगे। हम आपको बॉलीवुड की उन शादियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हुई तो थी बहुत धूम-धाम से लेकिन सफल नहीं हो पाईं।

ये हैं बॉलीवुड की कुछ हस्तियां जिन्होंने अलग होने और जीवन में आगे बढ़ने का फैसला किया।

बॉलीवुड की कुछ मशहूर नाकामयाब शादियां, जिन्होंने शादी पर किया था करोड़ों का खर्चा

1. सैफ अली खान और अमृता सिंह

बॉलीवुड की कुछ मशहूर नाकामयाब शादियां, जिन्होंने शादी पर किया था करोड़ों का खर्चा

इस लिस्ट में पहला नाम पटौदी खानदान के बेटे सैफ अली खान और और उनकी पत्नी अमृता सिंह का है। इनकी की शादी 1991 में हुई थी। इस शाही शादी में भी काफी पैसे खर्च किए गए थे। लेकिन यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई और साल 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया।

2. सामंथा और नागा चैतन्य

बॉलीवुड की कुछ मशहूर नाकामयाब शादियां, जिन्होंने शादी पर किया था करोड़ों का खर्चा

साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और मशहूर एक्टर नागा चैतन्य ने हाल ही में तलाक लेने की घोषणा की थी। बता दें कि साल 2017 में दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इस शादी में करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे लेकिन ये शादी केवल 4 साल चली। साल 2021 में 2 अक्टूबर को दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया।

3. आमिर खान और किरण राव

बॉलीवुड की कुछ मशहूर नाकामयाब शादियां, जिन्होंने शादी पर किया था करोड़ों का खर्चा

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान ने 28 दिसंबर 2005 में किरण राव से शादी की थी। लेकिन शादी के 15 साल बाद 3 जुलाई 2021 को दोनों ने आपसी सहमति से वीडियो जारी कर तलाक लेने का फैसला किया और इसी साल 2021 में दोनों अलग हो गए।

4. करिश्मा कपूर और संजय कपूर

बॉलीवुड की कुछ मशहूर नाकामयाब शादियां, जिन्होंने शादी पर किया था करोड़ों का खर्चा

अपने समय की बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 20 सितंबर 2003 को मशहूर बिजनेस मैन संजय कपूर से शादी की थी। शादी बहुत धूमधाम से हुई थी, इसमें पैसा पानी की तरह बहाया गया था। लेकिन ये शादी महज 11 साल ही चल पाई। दोनों ने 2014 में तलाक की अर्जी दी जिसे 2016 में जाकर कोर्ट से मंजूरी मिली।

5. मनीषा कोइराला और सम्राट दहल

बॉलीवुड की कुछ मशहूर नाकामयाब शादियां, जिन्होंने शादी पर किया था करोड़ों का खर्चा

अगला नाम अपने समय के मशहूर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का है। इन्होंने 19 जून 2010 को नेपाल के एक मशहूर बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी। इस शादी में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए गए थे लेकिन शादी के केवल दो साल चली। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया था।

6. मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान

बॉलीवुड की कुछ मशहूर नाकामयाब शादियां, जिन्होंने शादी पर किया था करोड़ों का खर्चा

अपनी जिंदगी के 18 साल मलाइका और अरबाज ने एक साथ साझा किए और 12 दिसंबर 1998 को शादी कर ली। लेकिन 2016 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया और 2017 में आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया।

7. रिया पिल्लई और संजय दत्त

बॉलीवुड की कुछ मशहूर नाकामयाब शादियां, जिन्होंने शादी पर किया था करोड़ों का खर्चा

रिया पिल्लई और संजय दत्त ने 1998 में शादी की थी लेकिन बाद में उनके रिश्ते में बढ़ती दूरी के कारण उन्होंने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया और 2008 में दोनों का तलाक हो गया।

8. इमरान खान और अवंतिका मालिक

बॉलीवुड की कुछ मशहूर नाकामयाब शादियां, जिन्होंने शादी पर किया था करोड़ों का खर्चा

इस लिस्ट में आखरी नाम आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान का है। इन्होंने 10 जनवरी 2011 को अवंतिका मलिक से शादी की थी। इस शादी में करीब 6 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे लेकिन साल 2019 से दोनों के रिश्ते में दरार आई और दोनों अलग हो गए।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this