HomeLife StyleEntertainmentहेमा और दोनों बेटियों को रात में अकेला छोड़कर चले थें धर्मेंद्र,...

हेमा और दोनों बेटियों को रात में अकेला छोड़कर चले थें धर्मेंद्र, बेटी ईशा का छलका था दर्द

Published on

हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकार धर्मेंद्र 86 साल के हो चुके है। 8 दिसंबर को धर्मेंद्र ने अपना 86 वां जन्मदिन मनाया था। 8 दिसंबर 1935 को उनका जन्म पंजाब के नसराली में हुआ था। उनके पिता  किशन सिंह देओल हेड मास्टर थे। धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्म सिंह देओल है।

धर्मेंद्र को बचपन से ही फिल्मे देखने का बहुत शौक था। उन्होंने उस समय की अभिनेत्री सुरैया की फिल्म दिल्लगी 40 बार देखी थी ।और उन्होंने फिल्मों में आने का उसी समय फैसला कर लिया था। वही दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार को वह बेहद पसंद करते थे। दिलीप कुमार को देखने के बाद उन्होंने अपना मन पूरी तरह हीरो बनने के लिए बना लिए था।

हेमा और दोनों बेटियों को रात में अकेला छोड़कर चले थें धर्मेंद्र, बेटी ईशा का छलका था दर्द

धर्मेंद्र के निजी जिंदगी बहुत चर्चाओं में रही है। उन्होंने सिर्फ 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों को 4 बच्चे हुए। अजीता देओल, विजेता देओल, सनी देओल, बॉबी देओल।  इसके बाद धर्मेंद्र पंजाब से मुंबई के लिए निकल गए थे।

हेमा और दोनों बेटियों को रात में अकेला छोड़कर चले थें धर्मेंद्र, बेटी ईशा का छलका था दर्द

मुंबई में आकर उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया। उनकी लाइफ बहुत परेशानियों से भर गई। पहली फिल्म मिलने में उन्हें काफी देर लग गई। साल 1960 में उनकी पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ रिलीज हुई। बॉलीवुड में आने के बाद शादी शुदा धर्मेंद्र ने कई बार अफेयर करें। बॉलीवुड में इनकी और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी बेहद चर्चा में रही। धर्मेंद्र और हेमा की प्रेम कहानी बड़े पर्दों के साथ असल जिंदगी में भी खूब पसंद की जाती थी।

हेमा और दोनों बेटियों को रात में अकेला छोड़कर चले थें धर्मेंद्र, बेटी ईशा का छलका था दर्द

धर्मेंद्र और हेमा की जोड़ी हिंदी सिनेमा में एक लोकप्रिय जोड़ी है। दोनों कलाकारों ने साल 1980 में शादी कि, जिससे हर कोई चौक गया था। साल 1981 में हेमा ने बड़ी बेटी ईशा देओल को जन्म दिया था। और उनकी छोटी बेटी अहाना देओल का जन्म 85 में हो हुआ था।

हेमा और दोनों बेटियों को रात में अकेला छोड़कर चले थें धर्मेंद्र, बेटी ईशा का छलका था दर्द

चाहे हेमा और धर्मेंद्र शादी कर चुके हैं मगर दूसरी शादी होने के चलते धर्मेंद्र के लिए आगे का रास्ता बहुत कठिन था। क्योंकि उन्होंने अपनी पहली  पत्नी प्रकाश कौर से तलाक नहीं लिया था और उनकी पत्नी  ने भी तलाक लेना उचित नहीं समझा। 2  पत्नियां और 6 बच्चे होने के बाद धर्मेंद्र को दोनों परिवार को समय देना पड़ता था।

हेमा और दोनों बेटियों को रात में अकेला छोड़कर चले थें धर्मेंद्र, बेटी ईशा का छलका था दर्द

एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र और हेमा की बड़ी बेटी ईशा देओल ने बताया था कि वैसे तो पापा बचपन में रोज हमसे मिलने आते थे। लेकिन एक बात का हमेशा सोच रहता था कि कभी भी रात में हमारे पास नहीं रखते थे। ईशा ने बताया था कि उनके साथ दिन में रहते थे और रात होते ही वह चले जाया करते थे।

हेमा और दोनों बेटियों को रात में अकेला छोड़कर चले थें धर्मेंद्र, बेटी ईशा का छलका था दर्द

ईशा ने बताया था कि मुझे, मां को और छोटी बहन अहाना को पापा रात में अकेला ही छोड़कर चले जाते थे। इस दौरान ईशा देओल ने यह भी कहा था कि, मैं कभी-कभी हैरान रह जाती थी जब पापा घर पर ही रुक जाते थे। मैं मम्मी से पूछा करती थी कि पापा ठीक तो है वो आज हमारे साथ रुक रहे हैं।

हेमा और दोनों बेटियों को रात में अकेला छोड़कर चले थें धर्मेंद्र, बेटी ईशा का छलका था दर्द

आपको बता दे अब धर्मेंद्र अपने सभी बच्चों और दोनों पत्नियों से दूर अपने मुंबई के पास स्थित फार्महाउस में रहते हैं। हालांकि वें अपने दोनों परिवारों से मिलते रहते हैं। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश अपने दोनों बेटों सनी और बॉबी के साथ जुहू स्थित घर में रहती हैं। वहीं हेमा मालिनी भी जुहू में ही उनके बंगले से कुछ मीटर की दूरी पर रहती हैं। धर्मेंद्र अपने फार्महाउस पर खेती-बाड़ी करते हुए भी नज़र आते हैं।

हेमा और दोनों बेटियों को रात में अकेला छोड़कर चले थें धर्मेंद्र, बेटी ईशा का छलका था दर्द

Latest articles

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध...

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

More like this