Categories: Uncategorized

किसानों के खाने पर रोजाना 4 लाख रुपए खर्च करता था यह शख्स, आंदोलन के दौरान पूरा एक साल तक चलाया लंगर

जैसा कि आपको पता ही है पिछले 1 साल से किसान आंदोलन चल रहा था। जिस वजह से सारे रास्ते ब्लॉक थे। क्योंकि किसान वहीं पर रहते थे। वहीं पर सोते थे और वहीं पर खाते पीते थे। मगर अब यह आंदोलन समाप्त हो गया है। किसान अपने घर की ओर चल पड़े हैं। ऐसे में हम आपको बता दें सिंधु बॉर्डर पर किसानों के लिए 1 साल तक इस शख्स ने मुफ्त में लंगर चलाया था।पूरी जानकारी के लिए खबर अंत तक पढ़े।

इन्होंने आंदोलन के दौरान हजारों किसानों को मुफ्त में खाना खिलाया है। अब आंदोलन खत्म होने के बाद किसान संयुक्त मोर्चा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इनका शुक्रिया अदा किया है। आपको बता दें इस रेस्टोरेंट का नाम गोल्डन हट है। इनके मालिक राणा रामपाल सिंह ने  बताया वह ऐसा करके बहुत खुश है।

किसानों के खाने पर रोजाना 4 लाख रुपए खर्च करता था यह शख्स, आंदोलन के दौरान पूरा एक साल तक चलाया लंगर

उन्होंने खुशी का मुख्य कारण बताया कि किसान जीत गए हैं। किसान मेरा परिवार है। यह लंगर तब तक चलेगा जब तक हर एक किसान अपने घर नहीं पहुंच जाता। आपको बता दें राणा राजपाल सिंह रोजाना करीबन ₹400000 का लंगर चलाते थे।

आपको बता दें किसान आंदोलन के दौरान यह रेस्टोरेंट बंद हो गया था अब क्योंकि आंदोलन खत्म हो गया है तो,  वह अपने रेस्टोरेंट को खोलने की फिर से तैयारी कर रहे हैं। यह तो आपको पता ही है कि पिछले साल भर से अधिक समय से किसान 3 कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे।

आंदोलन को वापस लेने के पहले दिन ही अधिकांश किसान  दिल्ली की सीमाओं को छोड़ कर अपने घर लौट आए थे।  19 नवंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि केंद्र इसी महीने के अंत में शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए आवश्यक विधेयक लाएगा।

लोकसभा और राज्यसभा दोनों ने 29 नवंबर को शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही कृषि कानून वापसी बिल को पारित कर दिया गया था। बता दें कि किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ नवंबर 2020 से दिल्ली की सीमा पर धरने पर बैठे थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

1 day ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

1 day ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

1 day ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

1 day ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

1 day ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 days ago