Categories: Trending

पोते के जन्मदिन पर अंबानी ने कराया 50,000 ग्रामीणों को भोज, देखें, इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की तस्वीरें

एशिया के सबसे बड़े बिजनेस टायकून में से एक रिलायंस इंडस्ट्री के कर्ताधर्ता मुकेश अंबानी अपनी आलीशान लाइफस्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिनों पहले 10 दिसंबर को अंबानी ने अपने पोते का पहला जन्मदिन इतने धूमधाम से मनाया की हर कोई देखता रह गया। अरबपति मुकेश अंबानी ने पोते के जन्मदिन को लेकर विशेष तैयारियां कर रखी थी। बता दें कि आकाश अंबानी और श्‍लोका अंबानी के बेटे पृथ्‍वी आकाश अंबानी बीते शुक्रवार एक साल के हो गए हैं। ऐसे में अपने पोते के जन्मदिन को लेकर मुकेश अंबानी ने अपने जामनगर स्थित फार्म हाउस पर ग्रैंड सेलिब्रेशन का आयोजन किया और इस मौके पर कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की ओर पृथ्वी को आशीर्वाद दिया।

पोते के जन्मदिन पर उन्होंने गरीबों को खाना, अनाथालयों में दान करना और विदेश से खिलौने मांगने आदि इस सेलिब्रेशन की खास बाते हैं। आपको बताते हैं इस जन्मदिन के ग्रैंड सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ बातें।

बीते शुक्रवार एशिया के बड़े बिजनेसमैन में शुमार मुकेश अंबानी ने पोते पृथ्वी का पहला जन्मदिन जामनगर के रिसोर्ट में मनाया। आकाश व श्लोका ने अपने लाडले के जन्मदिन की तैयारियां भव्य तरीके से की थी। जन्मदिन के इस ग्रांड सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए क्रिकेटर रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या व जहीर खान समेत कई अन्य जानी मानी हस्तियां पहुँची थी।

बता दें कि जन्मदिन पर एक सौ ब्राह्मण पृथ्वी को अपना आशीर्वाद देने के लिए पधारे थे। पृथ्वी के लिए मुंबई से केक मंगवाया गया और इटली व थाईलैंड से मशहूर शैफ को लजीज व्यंजन तैयार करने के लिए बुलाया गया। खबर तो यह भी है कि श्लोका ने अपने लाडले के लिए नीदरलैंड से खिलौने मंगाए।

50 हजार ग्रामीणों को खाना और 150 अनाथालयों में किया था दान

जानकारी के अनुसार अंबानी परिवार ने पृथ्वी के पहले जन्मदिन के मौके पर आसपास के गांवों में 50,000 ग्रामीणों के लिए भोज की योजना बनाई थी और इस अवसर पर उन्होंने अनाथालयों में दान करने और देश के 150 अनाथालयों में छोटे समारोह आयोजित करने की योजना भी बनाई थी।

9 मार्च, 2019 को आकाश और श्‍लोका की शादी हुई थी। देश से लेकर विदेश तक हर जगह उनके विवाह पर हुए जश्‍न की खूब चर्चा हुई थी। जब मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने लगभग करीब 620 करोड़ रुपये में ब्रिटेन के टाय ब्रांड हेमली का अधिग्रहण किया था। तो लोगों ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट कर कहा था कि मुकेश अंबानी अपने आने वाले पोते के लिए खिलौने इकट्ठा कर रहे हैं।

बता दें कि आकाश और श्‍लोका की तो वह स्‍कूल के समय से ही अच्छे दोस्‍त रहे हैं। चार साल की उम्र में उनकी दोस्‍ती हुई थी। दोनों एक साथ धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्‍कूल में पढ़ते थे। इसके बाद श्लोका ने 2009 में न्यू जर्सी के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई की। इसके बाद लंदन स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से श्‍लोका ने लॉ में मास्‍टर्स की डिग्री हासिल की।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago