Categories: Sports

कबड्डी के जरिए हरियाणा रोडवेज में नौकरी करने वाले इकलौते कर्मचारी हैं सुनील नरवाल

हरियाणा रोडवेज विभाग में कंडक्टर के पद पर तैनात सुनील नरवाल की इन दिनों डिपार्टमेंट में खूब चर्चा चल रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि सुनील रोडवेज विभाग के 16 हजार कर्मचारियों में से इकलौते ऐसे कर्मचारी हैं जो कबड्डी के जरिये विभाग का नाम रोशन कर रहे हैं। सुनील ने कबड्डी में कई आयाम स्थापित किए है।

इस बार फिर से सुनील जस्ट कबड्डी लीग में बतौर बेंगलुरु के कप्तान हिस्सा ले रहे हैं। कबड्डी लीग में इस बार 2 विदेशी टीमें भी हिस्सा लेने वाली हैं।

कबड्डी के जरिए हरियाणा रोडवेज में नौकरी करने वाले इकलौते कर्मचारी हैं सुनील नरवाल

बता दें कि सुनील नरवाल इन दिनों अंबाला कैंट बस स्टैंड पर कंडक्टर की पोस्ट पर तैनात हैं। वह रोडवेज की तरफ से कबड्डी खेलते हैं। रोडवेज के हजारों कर्मचारियों में से सुनील अकेले ऐसे कर्मचारी हैं जो कबड्डी लीग में हिस्सा ले रहे हैं। रोहतक के रहने वाले सुनील साल 2008 में हरियाणा रोडवेज में बतौर कंडक्टर भर्ती हुए थे।

बता दें कि सुनील ड्यूटी के साथ-साथ अपनी प्रैक्टिस भी जारी रखते हैं ताकि वह कबड्डी से जुड़े रहे और रोडवेज की शान बने रहें। सुनील शाम से सुबह तक ड्यूटी देते हैं। इसके बाद प्रैक्टिस करते हैं। पिछले कुछ सालों से वह जस्ट कबड्डी लीग में हिस्सा ले रहे हैं। हर साल वे अव्वल आते हैं और विभाग भी खेल के प्रति उन्हें पूरा सपोर्ट करता है।

अंबाला डिपो इंचार्ज से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि रोडवेज विभाग सुनील का पूरा ख्याल रखता है ताकि वे कबड्डी से जुड़े रहे, काम के साथ-साथ वह खेल को भी वक्त दे सकें।

सुनील के इंचार्ज ने बताया उनका व्यवहार भी सभी कर्मचारियों के प्रति बहुत अच्छा है। पूरा विभाग सुनील को सपोर्ट करता है ताकि उनकी प्रैक्टिस में कोई दिक्कत न आए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago