Categories: Entertainment

मोहम्मद कैफ ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्या है katrina kaif के साथ रिश्ता

बॉलीवुड जगत में कैटरीना कैफ ने अपनी एक अच्छी जानकारी और नाम बनाया है। यह देश और दुनिया में अपने बेहतरीन अदाकारी और डांस के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड के सभी बड़े अभिनेताओं के साथ यह काम कर चुकी हैं। और देश भर में इनके करोड़ों दीवाने हैं। यह एक बार फिर चर्चाओं में आ रही है।

जैसा कि आप सभी को पता ही है कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। लेकिन इन दिनों इसके अलावा एक और चीज वायरल हो रही है। अब आप यह जानना चाहते होंगे कि वह कौन सी बात है । तो इस लेख के माध्यम से हम बताएंगे कि आखिर किस चर्चा में वायरल हो रही हैं कैटरीना कैफ।

मोहम्मद कैफ ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्या है katrina kaif के साथ रिश्ता

सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ और मोहम्मद कैफ की मीम बनाकर शेयर की जा रही है।ऐसा पहली बार नहीं है, पहले भी कई बार  इन दोनों का एक दूसरे के साथ नाम जोड़ा जा चुका है। जानिए जब कैटरीना को लेकर मोहम्मद से सवाल पूछे जाते है, तो वह क्या जवाब देते है।

आपको बता दें कि लगभग  पिछले 3 वर्ष साल से मोहम्मद कैफ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर #askkaif सेशन रखा था। जिसमें यूजर्स  बहुत सारे सवाल पूछते थे। इसी दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा था कि क्या वह बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से रिलेटेड हैं। इस पर मोहम्मद कैफ ने कहा था, यह काफी दिलचस्प है।

उन्होंने आगे कहा अभी तक रिलेटेड नहीं हूं, मैं पहले से ही खुशी-खुशी शादीशुदा जिंदगी बीता रहा हूं।  लेकिन उनसे एक दिलचस्प कहानी सुनी कि कैटरीना को  उपनाम कैफ कैसे मिला। उस कहानी के अनुसार ही मेरा और उनका कनेक्शन है। कैटरीना कैफ के माता-पिता के बारे में बात करें तो उनके नाम के पीछे कैफ लगने की वजह एक यूजर ने QUORA में बताई है।

यूज़र के मुताबिक, कैटरीना के पिता एक कश्मीरी और माँ सुसैन टरकोटे ब्रिटिश मूल की है। जब एक्ट्रेस छोटी थी उसी समय इनके माता-पिता तलाक लेकर अलग हो गए थे। एक इंटरव्यू में खुद एक्ट्रेस ने बताया था कि हमारी परवरिश में मेरे पिता का धार्मिक और सामाजिक मामलों में किसी भी तरह का कोई योगदान नहीं था।

अभिनेत्री कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो यह 5 नवंबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार की सूर्यवंशी में नजर आईं थीं। उनकी अदाकारी को जमकर प्यार मिल रहा है और इनके टिप टिप बरसा पानी वाले गाने में इनकी एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है।

विकी कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो विकी महाभारत के योद्धा और गुरू द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा पर आधारित फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago