Categories: InternationalTrending

जानिए क्या है Miss World और Miss Universe में फर्क, कैसे लेते है इस प्रतियोगिता में हिस्सा

लोग अक्सर इस बार में कंफ्यूज रहते हैं कि मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स में क्या अंतर है। लोग हमेशा यही सोचते रहते हैं कि आखिर इन दोनों में क्या फर्क है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको इन दोनों के बीच में अंतर बताने वाले हैं। इसके बाद आप की कन्फ्यूजन दूर हो जाएगी की मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स में क्या अंतर है।

जैसा कि आप सभी को पता ही है कि 70 वा मिस यूनिवर्स का पेजेंट  इस बार 12 दिसंबर को इजराइल में हुआ था। जिसमें भारत के हरनाज़ सिंधु ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता था। ऐसे में आज हम आपको मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड के अंतर के बारे में बताएंगे। इसके बाद आपको इन दोनों के बीच का फर्क समझ आएगा।

जानिए क्या है Miss World और Miss Universe में फर्क, कैसे लेते है इस प्रतियोगिता में हिस्सा

इन दोनों में अंतर जानने से पहले हम आपको बताएंगे कि यह दोनों होते क्या है। मिस वर्ड को हिंदी में विश्व सुंदरी कहते हैंऔर यह एक प्रतियोगिता होती है। जिसमें हर साल महिलाएं हिस्सा लेती हैं। जिसमें कई देशों की महिलाएं आती हैं। इनके बाद उनके चेहरे, बॉडी लैंग्वेज, सेंस ऑफ ह्यूमर की प्रतिभा को देखते हुए जज किया जाता है। इसके बाद जूरी मेंबर्स मिलकर विश्व की 1 सबसे सुंदर लड़की का चुनाव करते हैं।

अब आपको बता दें कि मिस यूनिवर्स को हिंदी में ब्रह्मांड सुंदरी कहते हैं। यह भी मिस वर्ल्ड की तरह एक प्रतियोगिता ही है, जो हर साल मिस यूनिवर्स संगठन द्वारा आयोजित की जाती है। इसकी स्थापना एक कपड़े की कंपनी पेसिफिक मेल्स द्वारा 1952 में कैलिफ़ोर्निया में की गई थी। इसमें ब्रह्माण्ड की सबसे सुंदर लड़की का चुनाव किया जाता है।

यह दोनों अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य  प्रतियोगिता हर साल होती है। दोनो के ऑर्गनाइजर अलग देशों से होता है। मिस वर्ल्ड पहली बार 1951 में यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किया गया था।

आपको बता दे मिस वर्ल्ड की प्रेसिडेंट जूलिया मोर्ले है और इस प्रतियोगिता की शुरुवात इनके पति एलिक मोर्ले ने की थी। अगर बात करे मिस यूनिवर्स की तो उसकी  प्रेसिडेंट पौला शोगार्ट हैं और इससे पहले इसके प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प रह चुके हैं।

मिस यूनि‍वर्स के कॉम्‍प‍िटीशन के शामिल होने के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 28 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट नेशनल लेवल के ब्‍यूटी पेजेंट का विनर होना जरूरी है।

अप्‍लाय करने के दो तरीके हैं। पहला, हर देश में मिस यूनिवर्स पेजेंट के नेशनल डायरेक्‍टर हैं, यहां से आप आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मिस यूनिवर्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकर ऑनलाइन अप्‍लाय कर सकते हैं।

ऑनलाइन अप्‍लाय करने के बाद आपकी सारी जानकारी आपके देश के नेशनल डायरेक्‍टर के पास भेजी जाएगी। यहां से अगले चरण की प्रॉसेस के बारे में आपको जानकारी मिलती रहेंगी।



वहीं, मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेने के लिए पहले आपको मिस इंडिया का खिताब जीतना होगा। इसके बाद ही आप मिस वर्ल्‍ड कॉन्‍टेस्‍ट में भारत को रिप्रेजेंट कर सकती हैं।

मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेने के लिए एक फॉर्म भरकर रजिस्‍ट्रेशन करना होता है। ये फॉर्म हर साल के अंत में उपलब्‍ध कराए जाते हैं। मिस इंडिया की वेबसाइट पर आपको रजिस्‍ट्रेशन फॉर्म से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।


मिस वर्ल्ड से ज्यादा मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 100 से भी अधिक देशों की महिलाएं भाग लेतीं हैं। मिस वर्ल्ड का ख़िताब सबसे ज्यादा वेनेज़ुला ने जीता है जबकि मिस यूनिवर्स के अधिकतर खिताब USA ने जीते हैं।

भारत की ये ब्यूटी क्वीन्स मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं। रीता फारिया 1966, ऐश्वर्या रॉय 1994, डायना हेडन 1997, युक्ता मुखी 1999, प्रियंका चोपड़ा 2000, मानुषी छिल्लर 2017। वहीं, भारत की अब तक की मिस यूनिवर्स- सुष्मिता सेन 1994, लारा दत्त 2000, हरनाज संधु ने 21 साल बाद भारत के लिए मिस यूनीवर्स 2021 का खिताब जीता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago