Categories: EntertainmentTrending

ब्राह्मण पिता की बेटी हैं फातिमा सना शेख, जल्द बनेंगी आमिर खान की तीसरी बीवी, ऐसे शुरू हुआ फिल्मी करियर

बॉलीवुड की दंगल गर्ल इन दिनों खूब चर्चा में हैं। वह अपनी किसी नई मूवी को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख सुपरस्टार आमिर खान के साथ अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों फातिमा के एक्टिंग से ज्यादा आमिर खान से शादी करने की अफवाहें खबरों में हैं। बता दें कि फातिमा आमिर खान से बहुत छोटी हैं। वह लगभग आमिर की बेटी की उम्र की हैं। इनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। फातिमा सना शेख से जुड़ी कई बातें आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे।

फातिमा के फैमिली बैकग्राउंड की बात की जाए तो उनके पिता विपिन शर्मा जम्मू के ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वहीं उनकी मां तबस्सुम श्रीनगर के मुस्लिम परिवार से हैं।

ब्राह्मण पिता की बेटी हैं फातिमा सना शेख, जल्द बनेंगी आमिर खान की तीसरी बीवी, ऐसे शुरू हुआ फिल्मी करियर

यही वजह हैं कि फातिमा का परिवार इस्लाम धर्म को मानता है। जिसकी वजह से एक्ट्रेस का नाम फातिमा सना शेख रखा गया हैं। बता दें कि फातिमा का जन्म हैदराबाद में हुआ था। लेकिन उनकी परवरिश मुंबई में हुई।

फातिमा ऐसे बनीं ‘दंगल गर्ल’

फातिमा के करियर की बात करें तो इन्होंने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। फिल्म चाची 420, वन 2 का 4, बड़े दिलवाला में बाल कलाकार के रूप में दिखाई दी थी। फातिमा को आमिर खान की फिल्म दंगल से पहचान मिली। इस फिल्म के बाद से उन्हें ‘दंगल गर्ल’ के नाम से पुकारा जाने लगा।

सुपरहिट फिल्म दंगल में आमिर खान ने हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया था। इस फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा आमिर की बेटियों के रोल में थीं। फिल्म के लिए करीब 21 हजार लड़कियों का ऑडिशन हुआ था इनमें सभी लड़कियों में से इन दोनों अभिनेत्रियों का सिलेक्शन हुआ।

जिसके बाद आमिर के साथ फिल्म दंगल में फातिमा को काम करने का मौका मिला। दंगल के अलावा फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में भी फातिमा आमिर के साथ नजर आ चुकी हैं। उस समय गॉसिप के गलियारों में आमिर और फातिमा के बीच अफेयर की खबरें भी उड़ी थीं।

फातिमा वजह से हुआ आमिर खान का तलाक?

फिल्मों में आने से पहले फातिमा छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने बेस्ट ऑफ लक निक्की, लेडीज स्पेशल और अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो नाम के धारावाहिक में काम किया है। इसके अलावा फातिमा ने कई साउथ फिल्मों में भी काम किया है। बचपन से इन इंडस्ट्रीज में करने के बाद भी उन्हें अपने करियर में कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई।

बेहतरीन एक्ट्रेस के अलावा फातिमा एक अच्छी डांसर भी हैं। वह एक फोटोग्राफर भी हैं। एक स्टूडियो में उन्होंने बतौर फोटोग्राफर काम भी किया है। उन्होंने फोटोग्राफर के तौर पर विज्ञापनों में भी काम किया है। फातिमा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो ऐसी कई फोटोज हैं जो उनकी प्रतिभा को दर्शाती है।

आमिर खान के साथ जुड़ रहा है फातिमा का नाम

15 साल तक साथ रहने के बाद आमिर खान और किरण राव ने तलाक लेने का फैसला किया। आमिर के तलाक के बाद से ही उनका नाम दंगल गर्ल फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे पहले भी कई बार फातिमा का नाम आमिर खान के साथ जुड़ चुका है।

कहा जा रहा है कि दंगल फिल्म की शूटिंग के समय से ही दोनों के बीच कुछ चल रहा था। लेकिन जब आमिर खान और किरण राव के तलाक की खबरें आने लगीं तो लोगों को लगता है कि इसके पीछे फातिमा का ही हाथ है। उन्हीं की वजह से आमिर किरण को तलाक दे रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago