Categories: IndiaTrending

घसीट-घसीट कर हुई दूल्हे की पिटाई, सामने आई करतूत तो लोग बोले- ‘बिलकुल सही हुआ’

शादी के सीजन में सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब विडियोज आती रहती हैं। कुछ तो ऐसी होती हैं कि आते ही वायरल हो जाती है। शादी के समय एक परेशानी जो लगभग हर दुल्हन के घरवाले फेस करते हैं वो है दहेज। आपने भी ऐसी कई शादियां देखी होगी जो दहेज न मिलने के कारण टूट गई। इसकी वजह से शादी के बाद दुल्हन को प्रताड़ित तक किया जाता है। बहुत कम लोग होते हैं जो इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं। लेकिन कहते हैं लालची को कितना भी दे दो उसका मन नहीं भरता और ऐसा ही हुआ इस दूल्हे के साथ।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद में बीती रात एक दूल्हे की जमकर पिटाई हुई। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। शादी से ठीक पहले दूल्हे की जमकर धुलाई होने पर वहां मौजूद हर शख्स ने कहा कि इस दूल्हे के साथ एकदम सही हुआ।

घसीट-घसीट कर हुई दूल्हे की पिटाई, सामने आई करतूत तो लोग बोले- ‘बिलकुल सही हुआ’

करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे की खींच खीच कर पिटाई की। दूल्हे के रिश्तेदार उसे बचाने में जुटे हुए थे। दरअसल हुआ यूं कि निकाह से ठीक पहले दूल्हे के पिता ने दहेज के रूप में 10 लाख रुपये कैश की शर्त रख दी थी। दूल्हे के पिता ने कहा कि अगर पहले पैसे नहीं मिले तो यह शादी नहीं होगी।

बता दें कि इससे पहले लड़की के घर वालों ने दूल्हे को तीन लाख कैश और एक लाख की हीरे अंगूठी दहेज के रूप में दे रखी थी। लेकिन सिर्फ इतने दहेज से दूल्हे के परिजनों का मन नहीं भरा और उन्होंने और ज्यादा कैश की मांग की। इसके बाद लड़की वालों ने काफी मिन्नतें की लेकिन बात नहीं बनी।

दूल्हे की पिटाई का लाइव शो

यह कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। जैसे ही बात बाहर आई तो दूल्हे की सारी पोलपट्टी खुल गई। लड़की के घर वालों का कहना है कि कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि लड़का पहले से ही दो से तीन शादी कर चुका है। लड़की वालों ने उसके गुनाह की तस्वीरें भी लोगों को दिखाई। आरोपी दूल्हे के नाम मुज्जमिल बताया जा रहा है और यह आगरा का रहने वाला है।

आपको बता दें कि किसी दूल्हे की पिटाई का यह कोई पहला मामला नहीं है। बल्कि इससे पहले भी देश के कई हिस्सों में दहेज मांगने या दूल्हे के शराबी होने की वजह से उसकी पिटाई होने के साथ साथ शादियां भी टूट चुकी हैं। वहीं लड़की वालों से झूठ बोलकर पहले से शादी शुदा होने के बावजूद शादी करने का यह मामला और दूल्हे की पिटाई की ये तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है। लोग यह वीडियो देखकर खूब कमेंट कर रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago