Categories: IndiaTrending

दिल्ली एनसीआर में लुढ़का पारा, राजस्थान में माइनस 2 डिग्री, सीजन की सबसे सर्द रात, जानें आगामी दिनों का हाल

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के मैदानी इलाकों में तापमान नीचे लुढ़क गया है। उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं की वजह से शीतलहर की भी संभावना है। इसके अलावा कई राज्य घने कोहरे की भी चपेट में हो सकते हैं। इसको लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज (रविवार, 19 दिसंबर) दिल्ली में सुबह 4.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया और यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। यह इस मौसम का सबसे सर्द दिन है।

राजस्थान के चुरू में भी पारा माइनस 2 डिग्री तक लुढ़क चुका है। इसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देश के उत्तरी राज्यों में 10-15 किलोमीटर की रफ्तार से बर्फीली हवाएं भी बह रही है। इससे संभावना है कि अगले दो दिनों में पूरे उत्तर भारत में शीतलहर चल सकती है। मौसम विभाग की तरफ से शीतलहर का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

दिल्ली एनसीआर में लुढ़का पारा, राजस्थान में माइनस 2 डिग्री, सीजन की सबसे सर्द रात, जानें आगामी दिनों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह भारी कोहरा देखने को मिल सकता है। बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी घना कोहरा छाया रह सकता है।

जम गई पाइपलाइन और जलाशय

IMD के अनुसार श्रीनगर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही और घाटी में शून्य से कई डिग्री नीचे तक तापमान दर्ज किया गया। जिसके कारण पानी की पाइपलाइन और कई जलाशयों में कहीं-कहीं पानी जम गया। इसकी वजह से जलापूर्ति भी नहीं हो पा रही।

सीजन की सबसे सर्द रात

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार की रात तापमान शून्य से छः डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इससे पहले की रात में दर्ज किए गए शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में 2.2 डिग्री कम है। शहर में इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 4.5 डिग्री कम दर्ज किया गया।

घाटी में सबसे कम तापमान

उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के गुलमर्ग रिसॉर्ज में तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यहां घाटी में सबसे कम तापमान रहा। अधिकारियों ने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में तापमान शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है। 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक घाटी में हल्की से भारी बर्फबारी होने की भी संभावना है। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago