Categories: Faridabad

7 साल फिर भी अधूरा मंझावली पुल का निर्माण, फैसलें का अपमान या सत्ता का अभिमान

दाएं तरफ जल्दी मंझावली पुल के निर्माण के बाद लोगों में ग्रेटर नोएडा फैजाबाद की बेहतर कनेक्टिविटी के साथ आवागमन की उम्मीद जगी थी वह अभी भी अधूरी मालूम पड़ती है। दरअसल 700 मीटर कार्य को पूरा करने के लिए 7 साल भी काम कर रहे हैं और आलम यह है कि आज भी यह कार्य निर्माण की राहत ताक रहा हैं।

पुल के निर्माण कार्य के दौरे के दौरान देखा कि यमुना में पिलर बनाने का काम लगभग पूरा तो कर लिया गया है। अब महज केवल मात्र 50 मीटर पर ही गार्टर रखे जा सकें। पुल को गांव से बाहर निकालने के लिए बनाए जाने वाले बाइपास रोड के लिए अभी तक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

7 साल फिर भी अधूरा मंझावली पुल का निर्माण, फैसलें का अपमान या सत्ता का अभिमान

वहीं कुछ इस तरह की स्थित‌ि नोएडा क्षेत्र की बनी हुई है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अधिकारियों के अप्रैल 2022 तक निमार्ण कार्य पूरा करने के दावे कितने सटीक साबित होंगे। यह देखने योग्य होगा।

मंझावली में पुल निर्माण की आधारशिला 15 अगस्त 2014 को रखी गई थी। पुल निर्माण पर लगभग 120 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसे एक साल में बनकर तैयार होना था। लेकिन सात साल से पुल का निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। मंगलवार को अमर उजाला संवाददाता ने पाया कि यमुना में कुल 11 पिलर बनाए जाने है। अब तक नौ बने हैं। इनमें से तीन के ऊपर बी सेप पिलर्स रखने का काम पूरा किया गया है।

कारपेट,गाइडबंद, ‌फिनिशिंग के अलावा यमुना के दोनों तरफ पुल को जोड़ने के लिए बनाए जाने वाली सड़क का काम अधूरा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंझावली और नोएडा क्षेत्र में अभी जमीन अधिग्रहण का काम शुरू नहीं हुआ है। वर्षों से केवल पुल बन रहा है। हालांकि मौके पर काम जरूर चल रहा था लेकिन वह बेहद धीमी गति से किया जा रहा है।

मंझावली से खेड़ी पुल की तरफ आने वाली सड़क की चौड़ाई को बढ़ाया जाना है। वहीं गांव मंझावली और चीरसी में बाईपास सड़क बनाई जाएगी। पुल की कनेक्टिविटी के लिए लगभग 24 किलोमीटर लंबी परियोजना पर काम हो रहा है। इसके तहत 19 किलोमीटर सड़क हरियाणा और पांच किलोमीटर सड़क उत्तर प्रदेश में बनाई जानी हैं। मंझावली गांव में यमुना नदी पर 600 मीटर लंबा फोर लेन पुल बनाया जाना है। पुल निर्माण के बाद ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद की दूरी मिनटों की रह जाएगी। फिलहाल ग्रेटर नोएडा पहुंचने में दो घंटे का समय लगता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

15 hours ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago