Categories: Government

सौगात : टेलीविजन की जगह लाइव देख सकेंगे हरियाणा के इस जिलें में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमों का मुकाबला

आज कल स्पोर्ट के प्रति जिस तरह का रुझान हरियाणा वासियों या यूं कहें देश वासियों में देखने को मिल रहा हैं,उसका उदाहरण हमारे देश के नाम होने वाले मेडलों को देख कर लगाया जा सकता हैं। अभी तक जहां टेलीविजन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट देखने को मिलता था वहीं, अब करनाल शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब टेलीविजन नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के मुकाबलों को यहीं देखा जा सकेगा।

मंगलवार को उपायुक्त एवं करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ निशांत कुमार यादव ने मीटिंग के दौरान इस प्रोजेक्ट पर मुहर लगाई। प्लान के अनुसार क्रिकेट स्टेडियम के लिए दाहा में 26 एकड़ जगह उपलब्ध है। स्टेडियम के लिए 13 एकड़ जगह की जरूरत रहेगी। स्टेडियम इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और भारतीय क्रिेकेट कंट्रोल बोर्ड के मानकों के हिसाब से बनेगा। इसमें चार गेट होंगे, जो वीआइपी गेट, आपातकालीन गेट व दो गेट दर्शकों के लिए होंगे।

सौगात : टेलीविजन की जगह लाइव देख सकेंगे हरियाणा के इस जिलें में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमों का मुकाबला

खास बात यह है कि यह नेशनल हाईवे के पास बनेगा। अभी प्लान फाइनल हुआ है लेकिन इस पर तेजी से काम होगा और इसके मुकम्मल होने में दो साल लग सकते हैं। प्रक्रिया में तेजी के लिए मोहाली सहित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से जानकारी जुटाई जाएगी। उन्होंने प्रोजेक्ट के बाबत केएससीएल की टीम को निर्देश दिए कि जनवरी यानि नववर्ष में इसके टेंडर की तैयारी कर लें।

दरअसल, हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयास बाद अब जल्द करनाल के दाहा में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। इसे हटकर भारत की राजधानी दिल्ली और मोहाली के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले करनाल में हो सकेंगे। स्मार्ट सिटी के तहत ड्राइंग तैयार कर ली गई है और प्रोजेक्ट सिरे चढ़ाने के लिए दो साल का समय दिया गया है।

उल्लेखनीय हो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने के बाद यहां ईरानी कप, इंडियन क्रिकेट लीग, देवधर ट्राफी, विजय हजारे ट्राफी, दिलीप ट्राफी, रणजी ट्राफी सहित घरेलू महिला क्रिकेट संबंधित तमाम मुकाबले खेले जा सकेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago