Categories: InternationalTrending

जिसने फेंका चेहरे पर तेजाब लड़की ने उसी से कर ली शादी, पिता ने कही इतनी बड़ी बात

आपने कई ऐसे आशिक देखे होंगे जो एक तरफा प्यार के कारण उस लड़की की जिंदगी बर्बाद कर देते है। कई केसेस भी हमारे सामने आए है जिनमें ऐसे सनकी लोग लड़की के मुंह पर तेजाब फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप किसी ऐसे इंसान से शादी कर सकते हो जिसने आपके साथ कुछ ऐसा किया हो। वह आपसे इस गलती की माफी मांगे क्या तब आप उससे शादी करोगे। ज्यादातर महिलाएं तो ऐसे इंसान को केवल सजा दिलाना ही चाहती है। लेकिन तुर्की से एक हैरतंगेज मामला सामने आया है जहां एक लड़की ने उस लड़के से शादी रचाई है जिसने उसके चेहरे पर तेजाब फेंका था। इतना ही नहीं इस घटना के बाद लड़की की आंख और चेहरे को इतना नुकसान पहुंचा था कि उसे सिर्फ तीस प्रतिशत ही दिखाई देता है।

इस सब के बावजूद भी लड़की ने उससे शादी की है। जब से यह मामला दुनिया के सामने आया है, इसके के बाद हर जगह इसको लेकर चर्चाएं हो रही है। साथ ही लोग दोनों के इस रिलेशनशिप की भी आलोचना कर रहे हैं।

जिसने फेंका चेहरे पर तेजाब लड़की ने उसी से कर ली शादी, पिता ने कही इतनी बड़ी बात

बता दें कि यह घटना तुर्की की है। लड़की का नाम बेरफिन ओजेक बताया जा रहा है और लड़के का नाम कासिम ओजन सेल्‍टी। साल 2019 में लड़के ने लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंका था।

उस समय भी थे रिलेशन में

जिस समय यह घटना हुई तब भी दोनों रिलेशनशिप में थे। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया जिसके बाद गुस्से में लड़के ने यह कदम उठाया। इतना ही नहीं मामले में लड़के को जेल की सजा भी सुनाई गई थी।

तीन साल तक चली कानूनी लड़ाई

जानकारी के अनुसार जब लड़का जेल से रिहा हुआ तो सबसे पहले उसने लड़की से माफी मांगी और कहने लगा कि अपने किए पर पछतावा है। लड़के की बातें सुनकर लड़की का मन पिघल गया और उसने सारे केस वापिस ले लिए। लड़की ने खुद कहा कि तीन सालों से इस मामले पर कानूनी लड़ाई चलती रही लेकिन सब कुछ बर्बाद हो गया और फिर अंत में जाकर यह फैसला लिया गया।

हाल ही में की शादी

इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और लड़के ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और लड़की ने भी हां कर दी। इसके बाद शादी की तारीख तय हुई और दोनों ने हाल ही में शादी कर ली। लड़की के परिजन उसके इस फैसले से खुश नहीं हैं।

शादी से पिता हैं नाखुश

लड़की के पिता का कहना है कि उसने बिना बताए शादी कर ली। सालों तक उसके लिए जो इतना संघर्ष किया है, अब सब बेकार चला गया। जैसे ही इस लड़की की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई लड़की के फैसले के सपोर्ट में है तो कोई इसकी आलोचना कर रहा है।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago