Categories: CrimeIndiaTrending

2 किलो कोकीन कैप्सूल निगल कर नाइजीरिया से आई महिला को कस्टम ने धर दबोचा, ऐसे निकाला गया बाहर

ड्रग तस्करी के आपने कई मामले सुने होंगे, टीवी पर भी देखे होंगे। एयरपोर्ट पर पुलिस ने कई ऐसे लोगों को पकड़ा है जिनके पास ड्रग्स पाए गए हैं। ये तस्कर आमतौर पर अपने सामान में दूसरे देश से भारत लाते हैं। लेकिन आज इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने जबरदस्त तत्परता का प्रदर्शन करते हुए युगांडा की एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास 3 किलो के आस पास कोकीन बरामद किया गया है। लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है कि यह ड्रग उसने अपने पेट में छुपाई थी।

बता दें कि कस्टम अधिकारियों ने कुछ दिनों पहले इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर युगांडा के एक यात्री की पहचान की है। यात्री की चाल ढाल बहुत अजीब थी।

2 किलो कोकीन कैप्सूल निगल कर नाइजीरिया से आई महिला को कस्टम ने धर दबोचा, ऐसे निकाला गया बाहर

अधिकारियों ने उससे मदद के लिए पूछा लेकिन महिला ने साफ इनकार कर दिया कि उसे कोई मदद नहीं चाहिए। उसकी बॉडी लैंग्वेज देख अधिकारी को उस पर शक हुआ। महिला का ऐसा व्यवहार देखकर अधिकारियों ने उस पर नजर रखी।

कुछ देर बाद महिला ने जब ग्रीन चैनल को पार किया और इंटरनेशनल अराइवल हॉल (International Arrival Hall) से एक्जिट लेने ही वाली थी कि तभी कस्टम अधिकारियों ने उसे रोक लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि महिला ने 91 कैप्सूल नशीले पदार्थ के निगल लिए हैं।

जैसे ही अधिकारियों को इसका पता चला तुरंत उन्होंने महिला को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। X-ray की स्कैनिंग से पता चला कि महिला का पेट अंडाकार पैलेट्स (oval pellets) से भरा हुआ है। कस्टम ऑफिसर कानूनी तौर पर महिला के पेट का ऑपरेशन नही कर सकते थे। इसलिए कई दिनों तक महिला को चिकित्सा विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया।

इस दौरान उसे खूब सारे केले खिलाए गए और शौच के जरिए यह पैलेट्स निकाले गए। इस दौरान कस्टम अधिकारियों ने महिला पर चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी रखी। इन 91 पैलेट्स से 992 ग्राम सफेद पाउडर निकाला गया। इसका परीक्षण करने पर पता चला कि यह कोकीन है।

अस्पताल ने यात्री को कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया। यात्री को NDPS एक्ट, 1985 की धारा 43 (बी) के तहत आज यानी 29 दिसंबर 2021 को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच प्रक्रियाधीन है।

इस महीने में आईजीआई हवाई अड्डे पर कोकीन का यह दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले 9 दिसंबर 2021 को दुबई के रास्ते लागोस से नई दिल्ली पहुंची एक नाइजीरियाई महिला के पास से 2838 ग्राम कोकीन बरामद किया गया था।

Rajni Thakur

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago