Categories: Government

खत्म होगा आंगनवाड़ी का नामोनिशान, जल्द 4000 आंगवाड़ियों को रिप्लेस करेंगे प्ले स्कूल्स

दिन प्रतिदिन देश प्रगति की ओर अग्रसर हो रही हैं,डिजिटल टेक्नोलॉजी को अपनाने के साथ साथ अब बच्चों को भी स्मार्ट बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में फरीदाबाद जिले के 117 आंगनवाड़ी सेंटर को आधुनिक प्ले स्कूल में तब्दील किया जाएगा। इसके साथ ही साथ आंगनवाड़ी वर्कर को भी प्ले स्कूल में काम करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई हिदायतों के अनुसार जिले में 117 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में कन्वर्ट किया जाएगा।

दरअसल, वैसे तो प्रदेश में कार्यरत आंगनवाड़ी सेंटर को समाप्त कर उनके स्थान पर फ्री मॉडर्न प्ले स्कूल आरंभ किए जाएंगे. देखा जाए तो एक तरह से आंगनवाड़ी सेंटर ही आधुनिक प्ले स्कूल के तौर पर कार्य करवाए जा सकेंगे।बताते चलें कि शुरुआती चरण में इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को चार दिवसीय प्रशिक्षण स्थानीय बाल भवन में दिया जा चुका है।

खत्म होगा आंगनवाड़ी का नामोनिशान, जल्द 4000 आंगवाड़ियों को रिप्लेस करेंगे प्ले स्कूल्स

वही जिलें के उपायुक्त जितेंद्र यादव ने विस्तार से बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में 3 चरणों में 117 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में तब्दील किया जाएगा।

पहले चरण में 40, दूसरे चरण में 35 और तीसरे चरण में 42 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में परिवर्तित किया जाएगा. प्रदेश सरकार 4000 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में कन्वर्ट करने वाली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा पहले ही इसकी घोषणा की जा चुकी है. इसका क्रियान्वयन बेहतरीन तरीके से किया जा रहा है. उसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया था।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago