Categories: EntertainmentTrending

इन 10 एक्टर्स संग ऐश्वर्या ने दोबारा कभी नहीं किया काम, अक्षय से लेकर राजकुमार राव भी हैं शामिल

सबके दिलो पर राज करने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत और 1997 में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। तब से आज तक ऐश्वर्या दर्जनों फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है लेकिन सबसे ज्यादा फिल्में अपने पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ की हैं। लेकिन कुछ ऐसे एक्टर्स भी रहें जिनके साथ वह एक फिल्म के बाद दोबारा कभी नजर नहीं आईं। आज इस आर्टिकल में मध्यम से हम आपको उन्हीं एक्टर्स के नाम बताएंगे आइए जानें उन एक्टर्स के नाम:

1. अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna)

इन 10 एक्टर्स संग ऐश्वर्या ने दोबारा कभी नहीं किया काम, अक्षय से लेकर राजकुमार राव भी हैं शामिल

फिल्म आ अब लौट चले और ताल में ऐश्वर्या ने अक्षय खन्ना के साथ काम किया। ये दोनों ही फिल्में साल 1999 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया।

2. चंद्रचूड़ सिंह (Chandrachur Singh)

ऐश्वर्या ने फिल्म जोश में चंद्रचूड़ सिंह के साथ काम किया था। साल 2000 में आई इस फिल्म के बाद दोनों कभी एक साथ किसी दूसरी फिल्म में नजर नहीं आए।

3. अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal)

अर्जुन रामपाल और ऐश्वर्या लगभग एक समय पर ही फिल्मों में एक्टिव रहे फिर भी दोनों की जोड़ी सिर्फ 2003 की फिल्म दिल का रिश्ता में नजर आई। इसके बाद दोनों कभी साथ नहीं दिखे।

4. विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi)

विवेक ओबरॉय के साथ ऐश्वर्या ने सिर्फ एक ही फिल्म की थी जिसका नाम था क्यों हो गया ना। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। यह ऐश्वर्या की विवेक के साथ पहली और आखिरी फिल्म थी।

5. जायेद खान (Zayed Khan)

ऐश्वर्या ने जायेद खान के साथ साल 2005 में आई फिल्म शब्द में काम किया था। इसके बाद से दोनों एक साथ कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आए।

6. विक्रम (Vikram)

ऐश्वर्या ने साउथ के कई एक्टर्स के साथ भी काम किया है। साउथ सुपरस्टार विक्रम के साथ वह 2010 में मणिरत्नम की फिल्म रावण में दिखीं थी। इसके बाद दोबारा दोनों ने साथ काम नहीं किया।

7. इरफान खान (Irfan Khan)

मां बनने के बाद भी ऐश्वर्या राय ने कई फिल्में की थीं। इन फिल्मों में से एक थी जज्बा। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में इरफान के साथ ऐश की जोड़ी को लोगों ने खूब सराहा। हालांकि दोबारा दोनों कभी साथ नहीं दिखे और न ही कभी दिख पाएंगे।

8. रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda)

2016 में ऐश्वर्या राय ने फिल्म सरबजीत में रणदीप हुडा के साथ काम किया। इसके बाद दोनों की कोई दूसरी फिल्म नहीं आई।

9. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

साल 2016 में आई फिल्म ए दिल है मुश्किल में ऐश्वर्या ने रणबीर कपूर के साथ काम किया। यह फिल्म हिट हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया और इसे सराहा।

10. राजकुमार राव (Rajkummar Rao)

2018 में आई फिल्म फन्ने खान में ऐश्वर्या राय राजकुमार राव के साथ नजर आईं थी। इस फिल्म के बाद ऐश्वर्या किसी फिल्म में नजर नहीं आईं।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago